लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने केरल, हरियाणा में ‘बर्ड फ्लू’ से प्रभावित जिलों के लिए बहु-विषयक टीमों की तैनाती की

By भाषा | Updated: January 6, 2021 20:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जनवरी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि उसने बर्ड फ्लू से प्रभावित केरल के अलप्पुझा और कोट्टायम जिले तथा हरियाणा के पंचकुला जिले में बहु-विषयक टीमों की तैनाती की है।

एक बयान में कहा गया कि पशुपालन विभाग ने सोमवार को केरल के अलप्पुझा और कोट्टायम जिलों में बत्तखों के नमूनों में बर्ड फ्लू (एच5एन8) के संक्रमण की पुष्टि की थी। इसी तरह, पंचकुला जिले से कुक्कुटों के नमूनों में भी संक्रमण की रिपोर्ट मिली थी।

राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी), राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान, पीजीआईएमईआर चंडीगढ़, दिल्ली के आरएमएल हॉस्पिटल और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों की दो बहु-विषयक टीमों की प्रभावित जिलों में चार जनवरी से तैनाती की गयी है। यह टीम बर्ड फ्लू संक्रमण रोकने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की रणनीति को लागू करने में राज्यों के स्वास्थ्य विभागों की मदद करेगी।

बयान में कहा गया केरल के लिए एनसीडीसी के निदेशक, संयुक्त सचिव और कोविड-19 नोडल अधिकारी की उच्च स्तरीय टीम बनायी गयी है। यह टीम बर्ड फ्लू से जुड़ी लागू रणनीति का जायजा लगी और उचित कदम के लिए लोकस्वास्थ्य प्राधिकारों का मार्गदर्शन करेगी।

यह उच्च स्तरीय टीम राज्य में कोविड-19 की स्थिति की भी समीक्षा करेगी।

मंत्रालय के मुताबिक राजस्थान के झालावाड़ और मध्यप्रदेश के भिंड में कौओं और प्रवासी पक्षियों में बर्ड फ्लू के संक्रमण के मामले आए हैं। पशुपालन विभाग ने कुक्कुटों में बीमारी की पहचान के लिए निगरानी तेज करने के संबंध में अलर्ट जारी किया है।

बयान में कहा गया, ‘‘पक्षियों से इंसानों में संक्रमण का कोई मामला नहीं आया है। स्वास्थ्य मंत्रालय उभरती स्थितियों पर नजर रखे हुए है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग