केंद्र ने आठ नवंबर से सभी स्तर के कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक हाजिरी बहाल करने का फैसला किया

By भाषा | Updated: November 1, 2021 16:15 IST2021-11-01T16:15:55+5:302021-11-01T16:15:55+5:30

Center decides to restore biometric attendance for all levels of employees from November 8 | केंद्र ने आठ नवंबर से सभी स्तर के कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक हाजिरी बहाल करने का फैसला किया

केंद्र ने आठ नवंबर से सभी स्तर के कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक हाजिरी बहाल करने का फैसला किया

नयी दिल्ली, एक नवंबर केंद्र सरकार ने आठ नवंबर से सभी स्तर के कर्मचारियों के लिए ‘बायोमेट्रिक’ हाजिरी बहाल करने का फैसला किया है। कार्मिक मंत्रालय ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा है कि यह सुनिश्चित करना विभाग प्रमुखों की जिम्मेदारी होगी कि बायोमेट्रिक मशीन के पास सैनेटाइजर अनिवार्य रूप से रखी जाए और सभी कर्मचारी हाजिरी लगाने के पहले और बाद में अपने हाथों को सैनेटाइज करें।

इससे पहले, कोरोना वायरस महामारी फैलने के कारण कर्मचारियों को बायोमेट्रिक तरीके से हाजिरी लगाने से छूट दी गई थी।

कार्मिक मंत्रालय ने केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों और विभागों को एक आदेश में कहा है, ‘‘अपनी हाजिरी लगाते समय सभी कर्मचारियों द्वारा छह फुट की शारीरिक दूरी अवश्य रखी जाए। यदि जरूरत पड़े तो भीड़भाड़ से बचने के लिए अतिरिक्त बायोमेट्रिक हाजिरी मशीन लगाई जाए। ’’

आदेश में कहा गया है कि सभी कर्मचारियों को हर समय मास्क पहनना होगा।

आदेश में कहा गया है, ‘‘जहां तक संभव हो, बैठकें वीडियो कांफ्रेंस के जरिए की जाए और जब तक लोक हित में आवश्यक नहीं हो, आगंतुकों के साथ बैठकें करने से बचा जाए।’’

कार्मिक मंत्रालय ने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय में हर समय कोविड से जुड़े दिशानिर्देशों का सख्ती से अनुपालन करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Center decides to restore biometric attendance for all levels of employees from November 8

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे