लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने दिल्ली के राज्यस्तरीय पर्यावरणीय प्रभाव आकलन प्राधिकरण का गठन किया

By भाषा | Updated: September 8, 2021 20:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ सितंबर केंद्र ने राज्य स्तरीय पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण (एसईआईएए) और राज्य स्तरीय विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति (एसईएसी) का गठन किया है जिससे दिल्ली में बड़ी परियोजनाओं को पर्यावरणीय मंजूरी देने का ‘‘ठोस एवं पारदर्शी’’ व्यवस्था बनाए जाने का रास्ता साफ हो गया है। यह जानकारी बुधवार को महानगर की सरकार ने दी।

तीन सदस्यीय एसईआईएए और 13 सदस्यीय एसईएसी का तीन वर्षों के लिए पुनर्गठन हुआ है।

सर्वज्ञ कुमार श्रीवास्तव को एसईआईएए का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दिल्ली सरकार के विशेष सचिव (पर्यावरण) इसके सदस्य सचिव होंगे।

एक बयान में दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय के हवाले से बताया गया, ‘‘‘बी’ श्रेणी की जिन परियोजनाओं को पर्यावरण मंजूरी की जरूरत होगी उन्हें केंद्र सरकार की मंजूरी का इंतजार नहीं करना होगा। इसे दिल्ली सरकार ही फास्ट ट्रैक तरीके से मंजूरी दे देगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब तक फास्ट ट्रैकिंग समाधान की जरूरत होगी तब तक हम व्यवस्था को और ठोस तथा पारदर्शी बनाएंगे। पर्यावरण संरक्षण दिल्ली सरकार की मुख्य जिम्मेदारियों में है और हम इससे समझौता नहीं करेंगे।’’

महानगर की सरकार ने पिछले वर्ष केंद्र सरकार के पास एसईआईएए और एसईएसी के पुनर्गठन का प्रस्ताव भेजा था और विशेषज्ञों के नाम भी भेजे थे।

पर्यावरण संरक्षण नियमों के मुताबिक ‘ए’ श्रेणी (बहुत बड़ी परियोजनाएं) की सभी परियोजनाओं को मंजूरी केंद्र सरकार की विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति देती है, जबकि सभी श्रेणी की ‘बी’ परियोजनाओं (बड़ी परियोजनाओं) को मंजूरी एसईआईएए देती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे