लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने टेलीविजन रेटिंग पर दिशा-निर्देश की समीक्षा के लिए कमेटी का गठन किया

By भाषा | Updated: November 4, 2020 20:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार नवंबर केंद्र ने देश में टेलीविजन रेटिंग पर दिशा-निर्देश की समीक्षा के लिए बुधवार को एक कमेटी का गठन किया।

प्रसार भारती के सीईओ शशि एस वेम्पति चार सदस्यीय कमेटी की अध्यक्षता करेंगे।

अगर मौजूदा दिशा-निर्देश में किसी तरह के बदलाव की जरूरत होती है तो कमेटी को ‘मजबूत, पारदर्शी और जवाबदेह रेटिंग सिस्टम’ के लिए सिफारिशें देने को कहा गया है ।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा है, ‘‘विश्वसनीय और पारदर्शी रेटिंग सिस्टम के लिए व्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत है। खासकर भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की हालिया सिफारिशों को ध्यान में रखते हुए दिशा-निर्देशों पर गौर किए जाने की जरूरत है। इसलिए देश में टेलीविजन रेटिंग सिस्टम के विभिन्न पहलुओं पर गौर करने के लिए एक कमेटी गठित की जा रही है।’’

कमेटी मौजूदा व्यवस्था का मूल्यांकन करेगी, समय-समय पर ट्राई द्वारा की गयी सिफारिशों, इंडस्ट्री के समग्र हालात का अध्ययन करेगी और हितधारकों की जरूरतों का समाधान करते हुए अगर जरूरत हुई तो मौजूदा दिशा-निर्देश में मजबूत, पारदर्शी और जवाबदेह रेटिंग सिस्टम के लिए सिफारिशें करेगी।

टीआरपी को लेकर कथित हेराफेरी पर विवाद के बाद केंद्र ने यह कदम उठाया है। मुंबई पुलिस ने हाल में टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट (टीआरपी) में हेराफेरी के मामले को उजागर करने का दावा किया था और इस मामले में समाचार चैनल के कर्मचारियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। विवाद बढ़ने पर टीआरपी आंकड़ा मुहैया कराने वाली ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बीएआरसी) ने विभिन्न भाषाओं के न्यूज चैनलों की साप्ताहिक रेंटिंग पर अस्थायी रोक लगाने की घोषणा की थी।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा