लाइव न्यूज़ :

केन्द्र पूर्वोत्तर क्षेत्र में संपर्क को मजबूत करने, विकास लाने के लिए प्रतिबद्ध: हर्षवर्धन

By भाषा | Updated: February 27, 2021 21:02 IST

Open in App

कोहिमा, 27 फरवरी केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने शनिवार को कहा कि केंद्र पूर्वोत्तर राज्यों में संपर्क (कनेक्टिविटी) को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है और यह सुनिश्चित किया जायेगा कि इस क्षेत्र में देश के बाकी हिस्सों जितना ही विकास हो।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में पिछले 5-7 वर्षों में कई विकास परियोजनाओं को पूरा किया गया है और आने वाले दिनों में और अधिक केंद्रीय पहल की जाएगी।

उन्होंने नगालैंड के कोहिमा जिले के फरिबागेई में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के अपने दौरे के दौरान पत्रकारों से कहा, ‘‘यह सुनिश्चित किया जायेगा कि इस क्षेत्र में देश के बाकी हिस्सों जितना ही विकास हो।’’

उन्होंने कहा कि इस मेडिकल कॉलेज को नगालैंड का पहला मेडिकल कॉलेज माना जाता है। उन्होंने कहा कि इसकी आधारशिला 2014 में मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने रखी थी लेकिन विभिन्न कारणों से इस परियोजना के पूरा होने में विलंब हुआ। उन्होंने कहा कि निर्माण का काम अब तेजी से चल रहा है।

यह परियोजना 2022 के मध्य में पूरी होने की उम्मीद है।

हर्षवर्धन ने यह भी कहा कि इस साल के केंद्रीय बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए आवंटन बढ़ा दिया गया है और केंद्र ने पेयजल की उपलब्धता और स्वच्छता जैसे बुनियादी ढांचे पर अधिक ध्यान दिया है।

उन्होंने नगालैंड के दूसरे मेडिकल कॉलेज के लिए शुक्रवार को आधारशिला रखी थी। यह कॉलेज मोन जिले में बनाया जायेगा और इसकी अनुमानित लागत 325 करोड़ रुपये है।

इस कॉलेज का निर्माण 2023-24 तक पूरा होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब