लाइव न्यूज़ :

केंद्र का दावा, चार साल में 3100 से ज्यादा वामपंथी उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 4, 2019 16:22 IST

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने बतया कि 2016 से इस साल 15 नवंबर, 2019 के बीच हिंसा की कुल 3,368 घटनाएं हुई हैं। उन्होंने कहा कि मई 2014 से अप्रैल 2019 के बीच वामपंथी उग्रवाद से संबंधित हिंसा की घटनाएं पिछले पांच साल की अवधि की तुलना में 43 प्रतिशत कम रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले चार साल में 3,169 वामपंथी उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया।2016 से इस साल 15 नवंबर तक कुल 3169 उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि पिछले चार साल में 3,169 वामपंथी उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया। रेड्डी ने उच्च सदन में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों के जवाब में यह जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उग्रवादी घटनाओं की संख्या में भी कमी आयी है।

उन्होंने कहा कि 2016 से इस साल 15 नवंबर तक कुल 3169 उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने बताया कि 2016 में 1,442 उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया जबकि 2017 में यह संख्या 685 , 2018 में 644 और इस साल 15 नवंबर तक 398 थी।

रेड्डी ने बतया कि 2016 से इस साल 15 नवंबर, 2019 के बीच हिंसा की कुल 3,368 घटनाएं हुई हैं। उन्होंने कहा कि मई 2014 से अप्रैल 2019 के बीच वामपंथी उग्रवाद से संबंधित हिंसा की घटनाएं पिछले पांच साल की अवधि की तुलना में 43 प्रतिशत कम रही हैं।

2019 में भी गिरावट का यह रुझान जारी रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न नीतियों के दृढतापूर्वक कार्यान्वयन के कारण हिंसा में लगातार कमी आयी है और इसके भौगोलिक क्षेत्र में भी कमी हुई है। उन्होंने कहा कि केवल 10 जिलों में ही दो तिहाई वामपंथी उग्रवाद की हिंसा होती है। उग्रवाद प्रभावित जिलों में सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों का जिक्र करते हुए रेड्डी ने कहा कि सड़कों के निर्माण पर जोर दिया जा रहा है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे क्षेत्रों में प्रस्तावित करीब चार हजार मोबाइल टावरों में से करीब 2330 टावर लगा दिए गए हैं। क्षेत्रों में आईटीआई के साथ 55 कौशल विकास केंद्रों की भी स्थापना की गयी है। प्रभावित क्षेत्रों में बैंकों की नयी शाखाओं के अलावा एटीएम और डाकघर भी स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सात केंद्रीय विद्यालय, छह जवाहर नवोदय विद्यालयों के लिए भी मंजूरी दी गयी है।

सपा सदस्य विश्वंभर प्रसाद निषाद ने कहा कि वह मंत्री के जवाब से संतुष्ट नहीं हैं। इस पर सदन में मौजूद गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘‘सदस्य ने विकास के बारे में सवाल किया था और उसका जवाब दिया गया। आपको जवाब पसंद नहीं आया... यह मानसिकता ठीक नहीं है।’’ इसके बाद निषाद ने सदन से वाकआउट किया।

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल