लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने आदेश बदला, विस्तारित कार्यकाल के लिए पात्र अधिकारियों की सूची में विदेश सचिव भी

By भाषा | Updated: November 17, 2021 22:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर केंद्र ने बुधवार को अपने सोमवार के आदेश में सुधार करते हुए विदेश सचिव को विस्तारित कार्यकाल के लिए पात्र अधिकारियों की सूची में शामिल किया।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के निदेशकों को विस्तारित कार्यकाल और सेवाकालीन लाभों की सुविधा के लिए कार्मिक मंत्रालय द्वारा मूल नियमों (एफआर) में संशोधन के दो दिन बाद यह कदम उठाया गया है। ‘एफआर’ सभी सरकारी सेवकों पर लागू होने वाले मार्गदर्शक सिद्धांतों का एक समूह है और इसमें उनके सेवाकालीन तथा सेवानिवृत्ति के बाद के कार्य परिदृश्यों को शामिल किया गया है।

सोमवार को अधिसूचित नियमों ने केंद्र सरकार को रक्षा सचिव, गृह सचिव, खुफिया ब्यूरो के निदेशक (आईबी), रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के सचिव और सीबीआई तथा ईडी के निदेशकों को मामला-दर-मामला आधार पर, इस शर्त के अधीन जनहित में कार्यकाल विस्तार देने की अनुमति दी कि ऐसे सचिवों या निदेशकों का कुल कार्यकाल ‘‘दो वर्ष या संबंधित कानून या उसके तहत बनाए गए नियमों में प्रदान की गई अवधि से अधिक नहीं हो।’’

सोमवार की अधिसूचना में विदेश सचिव को एफआर के दायरे से बाहर रखा गया था और ईडी प्रमुख को इसमें शामिल किया गया। कार्मिक मंत्रालय ने बुधवार को इस अधिसूचना में विदेश सचिव को शामिल करने के लिए एक शुद्धिपत्र जारी किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे