लाइव न्यूज़ :

केंद्र रसोई गैस की कीमत संप्रग शासन काल के बराबर लाए : कांग्रेस

By भाषा | Updated: March 2, 2021 21:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो मार्च कांग्रेस ने मंगलवार को मांग की कि केंद्र सरकार तत्काल रसोई गैस एवं ईंधन की कीमत को पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) शासन काल के दामों के बराबर लाए।

पार्टी ने जोर देकर कहा कि इन उत्पादों की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में उसके शासन काल के मुकाबले बहुत कम है।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि आम जनता के विरोध के बावजूद सब्सिडी, गैर सब्सिडी और उज्ज्वला योजना के गैस सिलेंडर की कीमत में एक महीने के भीतर 125 रुपये की वृद्धि कर दी गई।

उन्होंने बयान में कहा कि रसोई गैस पर सब्सिडी खत्म करने के बाद सीएनजी और पीएनजी गैस के दाम अब बढ़ाए जा रहे है जो नरेंद्र मोदी सरकार की गरीब और मध्यम विरोधी चेहरे को उजागर करता है और यह प्रधानमंत्री के ‘‘अहंकार का जीवंत ’’ उदाहरण है।

सुरजेवाला ने कहा, ‘‘आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी और कच्चे तेल की कीमत कांग्रेस के शासन के मुकाबले कहीं कम है, ऐसे में हमारी मांग है कि सब्सिडी वाले सिलेंडर, गैस, पेट्रोल, डीजल और पीएनजी के दाम तत्काल कम किए जाए और उन्हें कांग्रेस सरकार के स्तर पर लाया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित