लाइव न्यूज़ :

कृषि कानूनों के विरूद्ध प्रदर्शन पर केंद्र चुप्पी तोड़े : शिवसेना

By भाषा | Updated: May 27, 2021 18:12 IST

Open in App

मुंबई, 27 मई शिवसेना ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र को तीन नये कृषि कानूनों के विरूद्ध किसानों के प्रदर्शन पर ‘चुप्पी’ तोड़नी चाहिए और अपना ‘उदासीन’ रवैया छोड़ना चाहिए।

निजी क्षेत्र व्यापार, अनुबंध खेती और खाद्यानों की भंडारण सीमा खत्म करने को बढ़ावा देने वाले ये तीनों कानून पिछले साल बनाये गये थे जिसका किसान कड़ा विरोध कर रहे हैं। उन्होंने अपने आंदोलन के छह माह पूरे होने पर बुधवार को काला दिवस मनाया था।

शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में कहा गया है कि केंद्र ने कृषकों पर नये कानूनों को थोप दिया।

मराठी दैनिक ने कहा कि विवादास्पद कानूनों को निरस्त करने की किसानों की मांग नहीं मानकर केंद्र उन्हें अपना आंदोलन जारी रखने के लिए बाध्य कर रहा है।

संपादकीय में कहा गया है कि शिवसेना समेत 12 बड़े राजनीतिक दलों ने किसान आंदोलन का समर्थन किया है और उन सभी ने 26 मई को उनके काला दिवस का भी समर्थन किया।

शिवसेना ने कहा कि केंद्र को अपनी ‘‘चुप्पी’’ तोड़नी चाहिए तथा प्रदर्शन एवं प्रदर्शनकारियों की मांगों के प्रति उदासीन रवैया नहीं दिखाना चाहिए।

सामना के संपादकीय में कहा गया है, ‘‘केंद्र, उत्तर प्रदेश और हरियाणा सरकारें किसान आंदोलन खत्म कराने की हरसंभव कोशिश कर रही हैं, उसके बाद भी किसान उनके मनमाने रवैये को झेलते हुए डटे हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच