लाइव न्यूज़ :

जाति जनगणना पर बिहार की चिंताओं से पीछे हट रहा है केंद्र : तेजस्वी

By भाषा | Updated: August 13, 2021 16:48 IST

Open in App

पटना, 13 अगस्त बिहार में विपक्षी राजद ने शुक्रवार को केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह जाति आधारित जनगणना कराने के राज्य की ‘‘एकमत’’ मांग से वह पीछे हट रही है।

पार्टी के नेता तेजस्वी यादव ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में चेतावनी दी कि अगर नरेंद्र मोदी सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया तो राज्य के नेता ‘‘जंतर-मंतर पर तब तक धरना देंगे जब तक कि उनकी बात नहीं सुनी जाती है।’’

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे गए पत्र का जिक्र करते हुए यादव ने कहा, ‘‘यह दुखद है कि प्रधानमंत्री ने जवाब भी नहीं दिया।’’ कुमार ने करीब एक हफ्ते पहले पत्र लिखकर प्रधानमंत्री से इस मुद्दे पर चर्चा के लिए मुलाकात करने का समय मांगा था।

यादव ने कहा, ‘‘ऐसा तब हो रहा है जब बिहार के लोगों ने लोकसभा चुनाव में राजग को बढ़-चढ़कर वोट दिया और भाजपा नीत गठबंधन ने 40 में से 39 सीटों पर जीत दर्ज की।’’ यादव की पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली लेकिन दो वर्ष बाद हुए विधानसभा चुनावों में उन्होंने प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

विपक्ष के नेता ने कहा कि पत्र का जवाब नहीं देकर प्रधानमंत्री हमारे मुख्यमंत्री का ‘‘अपमान’’ कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र