लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने म्यांमा के शरणार्थियों की मदद के उपाय करने का आश्वासन दिया: मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: December 6, 2021 20:34 IST

Open in App

आइजोल, छह दिसंबर मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने सोमवार को कहा कि केंद्र ने मिजोरम सरकार को आश्वासन दिया है कि वह ऐसे उपाय करेगी जिससे पूर्वोत्तरी राज्य म्यांमा के लोगों की मानवीय सहायता करना जारी रख सके। म्यांमा में तख्तापलट के बाद पड़ोसी देश के हजारों लोगों ने राज्य में शरण ली है।

इस साल फरवरी में म्यांमा की सेना ने लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार का तख्तापलट दिया था जिसके बाद प्रदर्शन शुरू हुए थे और उन पर कार्रवाई की गई थी। इसके बाद म्यांमा के नागरिकों ने भागकर मिजोरम में शरण ली थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हाल में दिल्ली में मुलाकात के दौरान, ज़ोरमथांगा ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री से म्यांमा के नागरिकों की सहायता करने का आग्रह किया था, जो "मानवीय" संकट के कारण अपने देश से भाग आए हैं।

मुख्यमंत्री ने यहां पत्रकारों से कहा, “ प्रधानमंत्री ने मुझे आश्वासन दिया कि केंद्र मिजोरम को म्यांमा के नागरिकों को अपनी सहायता जारी रखने में सक्षम बनाने के लिए एक योजना बनाएगा। केंद्र म्यांमा शरणार्थियों की सीधे तौर पर मदद नहीं कर सकता क्योंकि भारत ने 1951 के संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी संधि और इसके 1967 के प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं।”

म्यांमा के 14,000 से ज्यादा नागरिक फिलहाल मिजोरम के अलग अलग हिस्सों में शरण लिए हुए हैं।

मुख्यमंत्री के अनुसार, स्वीडन के प्रतिनिधि सहायता प्रदान करने और जमीनी स्थिति को देखने के लिए इंटरनेशल रेड क्रॉस के माध्यम से मिजोरम का दौरा करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल