लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने विक्टोरिया मेमोरियल, अन्य सांस्कृतिक केंद्रों को और आकर्षक बनाने का आश्वासन दिया:धनखड़

By भाषा | Updated: August 11, 2021 15:03 IST

Open in App

कोलकाता, 11 अगस्त पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बुधवार को कहा कि उन्होंने शहर के ऐतिहासिक विक्टोरिया मेमोरियल एवं अन्य सांस्कृतिक केंद्रों को और अधिक आकर्षक पर्यटन स्थल बनाने को लेकर केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी से बातचीत की है।

धनखड़ ने ट्वीट किया कि केंद्रीय मंत्री ने विक्टोरिया मेमोरियल, भारतीय संग्रहालय, साल्ट लेक स्थित एशियाटिक सोसाइटी ऐंड द ईस्टर्न जोनल कल्चरल सेंटर (ईजेडसीसी) में पर्यटकों के और अधिक संख्या में आने को सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

राजभवन के एक अधिकारी ने बताया कि राज्यपाल मंगलवार शाम से राष्ट्रीय राजधानी के दौरे पर हैं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा दिल्ली की चार दिवसीय यात्रा करने और उस दौरान विपक्ष के कई नेताओं से मिलने के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के कुछ दिनों बाद धनखड़ दिल्ली के दौरे पर हैं।

इससे पहले, धनखड़ ने जून के मध्य में दिल्ली का दौरा किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू