लाइव न्यूज़ :

केन्द्र ने आईसीएफ का निजीकरण नहीं करने का आश्वासन दिया : वाइको

By भाषा | Updated: July 24, 2021 17:22 IST

Open in App

चेन्नई, 24 जुलाई रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को मारुमालार्ची द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एमडीएमके) के प्रमुख वाइको को आश्वासन दिया कि सरकार द्वारा संचालित इंटीग्रल कोच फैक्टरी (आईसीएफ) का निजीकरण नहीं किया जाएगा। एमडीएमके ने एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।

विज्ञप्ति के मुताबिक वाइको ने दिल्ली में वैष्णव से मुलाकात कर उन्हें आईसीएफ के संभावित निजीकरण को लेकर कर्मचारियों की चिंताओं के बारे में अवगत कराया और केन्द्रीय रेल मंत्री से उत्पादन इकाई का निजीकरण नहीं करने का आग्रह किया। वाइको ने कहा कि आईसीएफ का निजीकरण होने से हजारों लोगों की नौकरी जा सकती है।

एमडीएमके की विज्ञप्ति के मुताबिक रेल मंत्री ने वाइको को आश्वासन दिया कि चेन्नई स्थित आईसीएफ का किसी भी परिस्थति में निजीकरण नहीं किया जाएगा। वर्ष 1955 में स्थापित आईसीएफ रेल मंत्रालय के तहत एक उत्पादन इकाई है और यहां ट्रेन के कोच और अन्य उपकरणों का उत्पादन किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos