लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक का दायरा बढ़ाने को कहा

By भाषा | Updated: October 23, 2021 20:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर केंद्र ने शनिवार को राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों से उन लाभार्थियों पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया, जो अपनी अंतराल अवधि समाप्त होने के बाद कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों से टीकाकरण की गति में सुधार करने और इसके दायरे में तेजी लाने का भी आग्रह किया गया है क्योंकि देश राष्ट्रव्यापी कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान के तहत वर्ष के अंत तक सभी पात्र आबादी का टीकाकरण करने के लिए आगे बढ़ रहा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘अब तक 71.24 करोड़ पहली खुराक, पात्र आबादी के 76 प्रतिशत को कवर करती है, और 30.06 करोड़ दूसरी खुराक, पात्र आबादी के 32 प्रतिशत को कवर करती है, जिन्हें कोविड टीके की खुराक लगाई हैं।’’

इसमें कहा गया है कि राज्यों से को-विन पोर्टल से पात्र लाभार्थियों की सूची तक पहुंचने का अनुरोध किया गया है।

स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि लाभार्थियों की विस्तृत लाइन-सूचियों का उपयोग जिलावार दूसरी खुराक देने के वास्ते योजना तैयार करने के लिए किया जा सकता है, जिसमें जिलाधिकारियों को समयबद्ध तरीके से क्रियान्वयन के लिए शामिल किया जा सकता है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘उन्हें (राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों) दूसरी खुराक कवरेज बढ़ाने के लिए अपनी रणनीतियों को साझा करने का भी अनुरोध किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव