लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों से अस्पतालों में आग से सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा

By भाषा | Updated: November 30, 2020 15:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवंबर केंद्र ने सोमवार को सभी राज्यों से अस्पतालों और नर्सिंग होम में आग से सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि जब देश कोरोना वायरस से निपटने के अभियान में जुटा हुआ है, ऐसे वक्त में पूरी सावधानी बरतनी चाहिए ।

हाल में गुजरात के दो अलग-अलग अस्पतालों में आग लगने की घटनाओं में 14 लोगों की मौत के मद्देनजर केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को एक पत्र लिखा है ।

गृह सचिव ने कहा कि हालिया समय में अस्पतालों और नर्सिंग होम में आग लगने की विभिन्न घटनाएं हुई हैं और संबंधित प्राधिकारों द्वारा अपने अधिकार क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा उपाय नहीं करना चिंता का विषय है ।

भल्ला ने कहा कि राजकोट में एक अस्पताल के आईसीयू वार्ड में आग लगने से छह लोगों और अहमदाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गयी।

उन्होंने पत्र में कहा, ‘‘ऐसे कठिन समय में जब देश ने कोविड-19 के खिलाफ जंग छेड़ रखी है, हमें काफी सावधानी बरतने की जरूरत है ताकि भविष्य में दोबारा ऐसी घटनाएं नहीं हों। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपसे उपरोक्त परामर्श का पालन सुनिश्चित करने और आग से सुरक्षा तथा भविषय में ऐसी घटनाएं ना हों, इसके लिए सभी संबंधित विभागों, अधिकारियों को सभी अस्पतालों और नर्सिंग होम की फिर से जांच के लिए निर्देश देने का आग्रह करता हूं।’’

गृह सचिव ने कहा कि गृह मंत्रालय में महानिदेशालय (दमकल सेवा, नागरिक रक्षा और होमगार्डस) ने अस्पतालों और नर्सिंग होम समेत सभी इमारतों में आग से सुरक्षा के संबंध में समय-समय पर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश जारी किया है।

भल्ला ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भी अस्पताल में सुरक्षा को लेकर दिशा-निर्देश जारी किया और जरूरी व्यवस्था का निर्देश दिया था। उन्होंने पत्र में कहा है, ‘‘कार्रवाई रिपोर्ट जल्द से जल्द मंत्रालय के साथ साझा की जा सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं