केंद्र ने राज्यों से और अधिक संख्या में अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए अनुशंसा करने को कहा

By भाषा | Updated: June 8, 2021 18:48 IST2021-06-08T18:48:02+5:302021-06-08T18:48:02+5:30

Center asks states to recommend more officers for central deputation | केंद्र ने राज्यों से और अधिक संख्या में अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए अनुशंसा करने को कहा

केंद्र ने राज्यों से और अधिक संख्या में अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए अनुशंसा करने को कहा

नयी दिल्ली, आठ जून केंद्र ने अधिकारियों की कमी का हवाला देते हुए राज्य सरकारों से कहा है कि उप सचिव, निदेशक और संयुक्त सचिव के स्तर पर और अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए अनुशंसा करें। यह जानकारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में दी गई है।

इसने ऐसे अधिकारियों के नामों की अनुशंसा नहीं करने के लिए कहा जो पदोन्नति पाने वाले हों, क्योंकि ऐसे अधिकारियों को लाभ हासिल करने के लिए जल्द वापस भेजना आवश्यक हो जाता है।

कार्मिक मंत्रालय की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है, ‘‘यह सुनिश्चित किया जाए कि केवल ऐसे अधिकारियों के नाम अग्रसारित किए जाएं जो केंद्रीय कर्मचारी योजना के तहत पूरे कार्यकाल के लिए मौजूद रहें।’’

केंद्रीय कर्मचारी योजना (सीएसएस) के तहत उप सचिव/निदेशक और उसके ऊपर के अधिकारियों की केंद्र सरकार के मंत्रालयों/विभागों में नियुक्ति होती है।

इसने कहा, ‘‘इसलिए अधिकतर संख्या में ऐसे अधिकारियों की सीएसएस के तहत उप सचिव/निदेशक/संयुक्त सचिव स्तर पर नियुक्ति की अनुशंसा की जाए ताकि उनकी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति का पूरा इस्तेमाल हो सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Center asks states to recommend more officers for central deputation

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे