लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने राज्यों से कोविड-19 टीके के प्रतिकूल प्रभावों पर निगरानी मजबूत करने की तैयारी करने को कहा

By भाषा | Updated: November 24, 2020 19:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 नवंबर केंद्र सरकार ने राज्यों से कहा है कि कोविड-19 की रोकथाम का टीका आने से पहले वे टीकाकरण के बाद के संभावित प्रतिकूल प्रभावों की निगरानी मजबूत करने के लिए कदम उठाएं। केंद्र ने कहा कि कुछ प्राथमिकता वाले समूहों का टीकाकरण करने के लिए तैयारियां चल रही हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 18 नवंबर के पत्र में कुछ कदम गिनाते हुए कहा है कि ये भारत में ‘टीकाकरण के बाद प्रतिकूल प्रभावों’ (एईएफआई) की निगरानी की मौजूदा प्रणाली को और मजबूत करने के लिए जरूरी हैं ताकि कोविड-19 के टीकाकरण के लिए एईएफआई की समय पर और पूरी जानकारी मिलना संभव हो।

मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव डॉ मनोहर अगनानी द्वारा लिखे गए पत्र में कहा गया है, ‘‘मेरा अनुरोध है कि इन पहलों को जल्द से जल्द लागू किया जाए ताकि राज्य और जिले में कोविड-19 का टीका आने से पहले आवश्यक बदलाव हों।’’

इसने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से राज्य और जिला एईएफआई समिति में बाल रोग विशेषज्ञों सहित अन्य चिकित्सा विशेषज्ञों को शामिल करने को कहा क्योंकि कोविड-19 का टीका वयस्कों को लगाया जाएगा, जिनमें से अधिकतर को पहले से ही अन्य गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

मंत्रालय ने कहा कि रोगियों में पहले से हृदय और मस्तिष्क आदि संबंधी समस्याएं होने की वजह से टीकाकरण के बाद प्रतिकूल प्रभाव सामने आ सकते हैं और ऐसे में राज्य एईएफआई समितियों की सदस्यता को संशोधित कर उसमें तंत्रिका रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ, श्वसन रोग संबंधी विशेषज्ञों को शामिल किया जाए जो इन चीजों पर नजर रख सकें।

इसने कहा, ‘‘इसी तरह जिले के अधिकारियों को जिले की एईएफआई समितियों में ऐसे चिकित्सा विशेषज्ञों को शामिल करने के निर्देश जारी किए जा सकते हैं।’’

मंत्रालय ने सभी राज्यों से कहा है कि राज्य एईएफआई तकनीकी सहायता केंद्र के रूप में काम करने के लिए एक मेडिकल कॉलेज का चयन करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं