लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने राज्यों से कोविड-19 टीकाकरण लगवाने वाले लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए कहा

By भाषा | Updated: January 30, 2021 22:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जनवरी केन्द्र ने शनिवार को राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से कोविड-19 से निपटने के वास्ते टीका लगवाने वाले लाभार्थियों की संख्या और प्रतिदिन टीकाकरण सत्रों को बढ़ाने के लिए कहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों का फरवरी के पहले सप्ताह से टीकाकरण शुरू करने के लिए कहा गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही गई है।

बयान में कहा गया है, ‘‘हालांकि कुछ राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में 50 प्रतिशत से अधिक टीकाकरण कवरेज है, उन्हें टीकाकरण लाभार्थियों के प्रतिशत कवरेज में सुधार करने की सलाह दी गई है क्योंकि कई राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश हैं जिन्हें इस मापंदड पर अपने प्रदर्शन में सुधार करने की आवश्यकता है।’’

स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि कोविड-19 टीका पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और कोविन पर तकनीकी गड़बड़ियां अब हल हो गई हैं।

बयान में कहा गया है, ‘‘राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों को यह सुनिश्चित करने की सलाह दी गई कि उभरती चुनौतियों का आकलन करने, जमीनी मुद्दों को समझने और उचित स्तरों पर तुरंत उनका समाधान करने के वास्ते राज्य, जिला और ब्लॉक कार्य बल की नियमित समीक्षा बैठकों का आयोजन किया जाये।’’

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जहां भी संभव हो, स्वास्थ्य केन्द्र में प्रतिदिन एक साथ कई टीकाकरण सत्र आयोजित करने के लिए कहा गया।

बयान में कहा गया है, ‘‘राज्यों/ केन्द्र शासित प्रदेशों को यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है कि टीका लगवाने वाले लाभार्थियों को केन्द्र से जाने से पहले टीकाकरण प्रमाण पत्र जारी किये जाये।’’

राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य अधिकारियों को इस चरण के सुचारू कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक योजना बनाने की सलाह दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस