लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने राज्यों से ऑक्सीजन टैंकर के ड्राइवरों का टीकाकरण करने को कहा

By भाषा | Updated: May 21, 2021 17:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 मई सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने सभी राज्यों से ऑक्सीजन टैंकर चलाने वाले ड्राइवरों का टीकाकरण करने और कोरोना वायरस से संक्रमित होने की स्थिति में अस्पतालों में भर्ती करने और उपचार में प्राथमिकता देने को कहा है।

मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से तरल ऑक्सीजन और खतरनाक रसायनों की खेप पहुंचाने वाले ड्राइवरों को छोटे-छोटे कार्यक्रमों के जरिए प्रशिक्षण भी देने को कहा है।

मंत्रालय ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा है, ‘‘यह सलाह दी जाती है कि ऑक्सीजन टैंकर के ड्राइवरों के लिए विशेष कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान चलाया जा सकता है और कोरोना वायरस से संक्रमित होने की स्थिति में अस्पतालों में भर्ती और उपचार के मामले में उन्हें प्राथमिकता दी जाए।’’

मंत्रालय ने ऑक्सीजन की ढुलाई के लिए मांग में बढ़ोतरी के कारण राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को ‘‘खतरनाक माल’’ की ढुलाई करने वाले प्रशिक्षित ड्राइवरों का समूह भी तैयार करने की सलाह दी है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘अगले कुछ सप्ताह में 500 ड्राइवर तत्काल उपलब्ध हो सकते हैं। अगले दो महीने में ऐसे ड्राइवरों की संख्या बढ़ाकर 2500 की जाए।’’

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कहा कि प्रशिक्षित ड्राइवरों का ‘डिजिटल डाटाबेस’ तैयार करने से कहीं भी आसानी से उनकी सेवा ली जा सकेगी।

मंत्रालय के मुताबिक ‘लॉजिस्टिक सेक्टर स्किल काउंसिल’, ‘इंडियन केमिकल काउंसिल’, राष्ट्रीय कौशल विकास निगम और चिकित्सकीय ऑक्सीजन के उत्पादकों की मदद से प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा