लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने राज्यों से ऑक्सीजन का विवेकपूर्ण उपयोग सुनिश्चित करने को कहा

By भाषा | Updated: April 30, 2021 19:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों और इसके परिणामस्वरूप जीवन रक्षक गैस की मांग में इजाफे के बीच केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मेडिकल ऑक्सीजन का विवेकपूर्ण उपयोग सुनिश्चित करने के साथ ही इसका जरा भी अपव्यय नहीं करने को कहा है।

गृह मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव पीयूष गोयल ने कहा कि लोगों को ऑक्सीजन की उपलब्धता को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि देश में इस जीवन रक्षक गैस का पर्याप्त भंडार है।

गोयल ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा, '' मेडिकल ऑक्सीजन का बिना अपव्यय के विवेकपूर्ण उपयोग होना चाहिए। कोविड-19 के अधिकतर मामलों में ऑक्सीजन की आवश्यकता नहीं पड़ती। केवल संतृप्ति (सेचुरेशन) स्तर नीचे जाने पर ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है और ऐसी स्थिति में सभी को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए।''

उन्होंने कहा, '' हमने राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को अस्पतालों और जनता को जागरूक करने को भी कहा है ताकि किसी भी स्तर पर ऑक्सीजन का अपव्यय नहीं होना सुनिश्चित किया जा सके।''

गोयल ने कहा कि देश में ऑक्सीजन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और पूर्वी भारत के उत्पादनकर्ता राज्यों से उच्च मांग वाले उत्तर एवं मध्य भारत के राज्यों में ऑक्सीजन ढुलाई से जुड़े मुद्दों को हल किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, '' परेशान नहीं हों। घबराने का कोई कारण नहीं है। हमारे पास ऑक्सजीन का पर्याप्त भंडार है। ऑक्सजीन ढुलाई की समस्या को हल किया जा रहा है। हम सभी के लिए 24 घंटे ऑक्सजीन आपूर्ति का प्रयास कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos