लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने घर पर मंत्री के कोविड टीका लगवाने की कर्नाटक सरकार से रिपोर्ट मांगी

By भाषा | Updated: March 2, 2021 21:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो मार्च केंद्र ने मंगलवार को कहा कि कर्नाटक के कृषि मंत्री बी सी पाटिल द्वारा अस्पताल जाने के बदले अपने घर में ही कोविड-19 टीका लगवाने के संबंध में उसने राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है।

पाटिल मंगलवार को उस समय विवादों में घिर गए जब उन्होंने किसी अस्पताल में जाने के स्थान पर अपने घर में टीका लगवाया। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर और अन्य लोगों ने इसकी आलोचना की है।

पाटिल (64) और उनकी पत्नी ने हावेरी जिले में अपने हीरेकेरूर स्थित आवास में टीका लगवाया।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने संवाददाता सम्मेलन में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा, "दिशानिर्देशों (प्रोटोकॉल) के तहत इसकी अनुमति नहीं है। यह हमारे संज्ञान में आया है और हमने इस संबंध में राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है।"

उनके घर पर टीका लेने को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल किए जाने के बाद पाटिल ने अपना बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है और वह जनता को परेशानी से बचाना चाहते थे।

मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘क्या मैंने कोई चोरी की है या डाका डाला है? मैंने तो सिर्फ घर पर टीका लगवाया है, जो अपराध नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि यह अच्छा है कि उनके टीकाकरण पर लोगों के बीच चर्चा हो रही है, इससे अन्य लोगों को भी टीका लगवाने की प्रेरणा मिलेगी।

पाटिल ने कहा कि अगर वह अस्पताल जाते तो इससे वहां प्रतीक्षा कर रहे लोगों को परेशानी होती।

हालांकि, सुधाकर ने पाटिल के इस आचरण पर असंतोष प्रकट किया और कहा कि मेडिकल टीम को उन्हें अस्पताल आने के लिए राजी करना चाहिए था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले