लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने हिमाचल, आंध्र, जम्मू कश्मीर को कोविड मामलों में वृद्धि की समीक्षा करने को कहा

By भाषा | Updated: November 3, 2021 19:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश और जम्मू कश्मीर को कोविड-19 के बढ़ते मामलों और साप्ताहिक संक्रमण दर की समीक्षा करने तथा जांच बढ़ाने को कहा।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव आरती आहूजा ने हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव, आंध्र प्रदेश के प्रधान स्वास्थ्य सचिव और जम्मू कश्मीर के अतिरिक्त मुख्य स्वास्थ्य सचिव को लिखे एक पत्र में पिछले सप्ताह (26 अक्टूबर- एक नवंबर) से साप्ताहिक नए मामलों में वृद्धि तथा पिछले चार सप्ताह से 31 अक्टूबर तक संक्रमण दर में वृद्धि के शुरुआती संकेतों को रेखांकित किया।

आरती आहूजा ने विशेष रूप से उत्सव के दौरान कोविड संबंधी उपयुक्त व्यवहार को सख्ती से लागू करने पर भी जोर दिया। इससे पहले उन्होंने 30 अक्टूबर को, पश्चिम बंगाल और असम को पत्र लिखकर कोविड मामलों की संख्या में वृद्धि पर चिंता जतायी थी।

हिमाचल प्रदेश को लिखे पत्र में आहूजा ने कहा कि पिछले सप्ताह से साप्ताहिक नए मामलों में करीब 22 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य के तीन जिलों - कांगड़ा, बिलासपुर और शिमला की पहचान चिंता पैदा करने वाले जिलों के रूप में की गयी है क्योंकि वहां नए मामलों की संख्या अधिक है।

उन्होंने कहा कि बढ़ती संक्रमण दर के कारण, राज्य को आरटी-पीसीआर जांच में वृद्धि करने की जरूरत है क्योंकि इससे राज्य में संक्रमण की जल्द पहचान में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि जहां तक ​​​​जम्मू कश्मीर का संबंध है, केंद्रशासित प्रदेश में साप्ताहिक नए मामलों में करीब 61 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। हालांकि साप्ताहिक संक्रमण दर एक प्रतिशत से कम है, लेकिन पिछले दो सप्ताह में इसमें 67 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। आहूजा ने कहा कि केंद्रशासित प्रदेश में भी परीक्षणों में गिरावट दर्ज की गयी है और इसे बढ़ाने की आवश्यकता है।

इसी प्रकार उन्होंने आंध्र प्रदेश को भी आगाह किया है और कोविड के नए मामलों पर काबू के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव