लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने 19 राज्यों को वायरस के प्रसार की रोकथाम के लिए नमूनों की जांच बढ़ाने को कहा

By भाषा | Updated: December 30, 2021 22:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर केंद्र ने बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के मामलों में वृद्धि के बीच 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को तेजी से मामलों की पहचान करने और वायरस के प्रसार की रोकथाम के लिए नमूनों की कोविड जांच बढ़ाने की अपील की।

केंद्र ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश (68 फीसदी), असम (58 फीसदी) और नगालैंड (52 फीसदी) में नमूनों की जांच में 50 फीसदी से अधिक की गिरावट देखी गई है। इसके अलावा पंजाब, गोवा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश भी ऐसे राज्य हैं जहां नमूनों की जांच में कमी आयी है जबकि इन राज्यों में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव आरती आहूजा ने संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे पत्र में कहा है कि वायरस के प्रसार पर काबू करने में व्यापक और पर्याप्त परीक्षण करना एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि ओमीक्रोन के प्रसार के मद्देनजर नमूनों की जांच में बढ़ोत्तरी करना वर्तमान में और भी अधिक जरूरी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन