लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने केंद्रशासित प्रदेशों से जांच बढ़ाने, अस्पतालों के ढांचे को मजबूत करने को कहा

By भाषा | Updated: April 20, 2021 17:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल केंद्र ने मंगलवार को केंद्रशासित प्रदेशों को सलाह दी कि वे कोविड-19 के लिए जांच बढ़ाएं और गंभीर हालात को देखते हुए अगले तीन सप्ताह के लिहाज से अपनी प्रयोगशालाओं तथा अस्पतालों के ढांचों को मजबूत करें।

केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला और केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण द्वारा बुलाई गयी समीक्षा बैठक में केंद्रशासित प्रदेशों के शीर्ष अधिकारियों को यह संदेश दिया गया।

एक सरकारी बयान के अनुसार कोविड से संबंधित अनेक विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श के बाद केंद्रीय गृह सचिव ने अधिकारियों से कहा है कि केंद्रशासित प्रदेशों में गंभीर हालात पर लगातार नजर बनाये रखें।

बयान के अनुसार लोगों की आवाजाही पर कड़ी पाबंदियों, ज्यादा भीड़ लगाने पर पाबंदी तथा बाजारों के निश्चित समय तय करने समेत सख्त नियम लागू करने की जरूरत है।

भल्ला ने केंद्रशासित प्रदेशों को सलाह दी कि आरटी-पीसीआर जांच बढ़ाई जाए।

केंद्र सरकार के अधिकारियों ने क्लिनिकल प्रबंधन की तत्काल समीक्षा की सिफारिश की है।

नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वी के पॉल ने चिंताजनक हालात के मद्देनजर कोविड-19 संबंधी सावधानियों के लिए अगले तीन सप्ताह महत्वपूर्ण बताये।

बयान में कहा गया कि केंद्रशासित प्रदेशों के प्रशासनों को तीन सप्ताह की योजना पहले ही बनाने की सलाह दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटताश के पत्तों की तरह बिखरी साउथ अफ्रीका टीम, 74 रनों पर ऑलआउट, भारत 101 रनों से जीता पहला टी20 मैच

क्रिकेटIND vs SA, 1st T20I: भारतीय गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका को 74 रन पर समेटा, 101 से जीत हासिल की, 1-0 से बढ़त

क्राइम अलर्टVIDEO: यूपी के मुरादाबाद में बुर्का पहने चोरों ने PNB का एटीएम उखाड़कर ले गए, CCTV में कैद पूरी वारदात

क्रिकेट205 छक्के साथ रोहित शर्मा सबसे आगे?, T20I में भारत के लिए सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी, देखिए टॉप-5 की सूची

भारतमाइक्रोसॉफ्ट के बॉस सत्या नडेला ने पीएम मोदी से मिले, भारत में ‘AI फर्स्ट फ्यूचर’ के लिए $17.5 बिलियन का करेंगे निवेश

भारत अधिक खबरें

भारतअरपोरा क्लब में आग लगने के बाद गोवा के वागाटोर में लूथरा के नाइट क्लब पर चला बुलडोजर

भारतबिहार: सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के जदयू में आने को लेकर गरमाई सियासत, जदयू नेताओं ने की आवाज बुलंद

भारतWATCH: राहुल गांधी ने टी-शर्ट लुक छोड़कर खादी कुर्ता पहना, पॉलिटिकल मैसेज देने के लिए किया कपड़ों का इस्तेमाल

भारत50-100 ग्राम पी लेता है या पत्नी के लिए शराब लेकर जाने वाले को पकड़ना सरासर गलत?, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा-धंधेबाज पर कार्रवाई करो, मजदूर को मत सताओ

भारतविशेष गहन पुनरीक्षणः यूपी में पौने तीन करोड़ गणना फॉर्म नहीं आए वापस?, एसआईआर की समयसीमा बढ़ेगी