लाइव न्यूज़ :

केन्द्र ने राज्यों से पीएम-किसान के तहत किसानों के नामांकन की गति तेज करने को कहा

By भाषा | Updated: June 14, 2019 05:07 IST

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बृहस्पतिवार को विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से पीएम-किसान योजना के तहत सभी पात्र किसानों के पंजीकरण के काम में तेजी लाने को कहा।

Open in App

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बृहस्पतिवार को विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से पीएम-किसान योजना के तहत सभी पात्र किसानों के पंजीकरण के काम में तेजी लाने को कहा। कुल 87,000 करोड़ रुपये की इस योजना के तहत वर्ष के दौरान तीन समान किस्तों में किसानों के खाते में कुल 6,000 रुपये का समय पर अंतरण किया जाएगा। राज्य के कृषि मंत्रियों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में, तोमर ने राज्य सरकारों से अगले 100 दिनों के भीतर किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत एक करोड़ किसानों को अपने दायरे में लाने के लिए गाँव-स्तरीय अभियान आयोजित करने के लिए कहा।

मोदी के नेतृत्व में दूसरी बार बनी राजग सरकार ने प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम-केएसएएन) का दायरा बढ़ाया गया है। आय सहायता योजना की शुरूआत लोकसभा चुनाव से ठीक पहले की गयी थी। इसमें सभी 14.5 करोड़ किसानों को उनके जोत के आकार पर गौर किये बिना सहायता राशि दी जायेगी। योजना के तहत पात्र किसानों को तीन समान किस्तों (प्रत्येक 2000 रुपये) में 6,000 रुपये प्रति वर्ष दिए जाते हैं।

एक सरकारी बयान में कहा गया है, "केंद्रीय कृषि मंत्री ने सभी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों से सभी पात्र किसान परिवारों / लाभार्थियों के नामांकन की प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का आग्रह किया, ताकि अप्रैल से जुलाई 2019 की अवधि के लिए पीएम-किसान के तहत लाभ सीधे उनके बैंक खाते में स्थानांतरित किया जा सके।" सरकार ने पीएम-किसान योजना के तहत पहली किस्त में 2,000-2,000 रुपये 3.30 करोड़ किसानों को भुगतान किये। दूसरी किस्त में 2.70 करोड़ किसानों को यह राशि दी गयी।

इस योजना से सरकारी खजाने पर हर साल 87,000 करोड़ रुपये से अधिक का बोझ आयेगा। किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए, तोमर ने राज्य सरकारों से गाँव-वार अभियान चलाकर शेष किसानों को इसमें शामिल करने का उनसे आग्रह किया। उन्होंने राज्यों से अगले 100 दिनों के भीतर केसीसी के तहत एक करोड़ किसानों को शामिल करने को कहा। वर्तमान में, 14.5 करोड़ किसानों के मुकाबले केवल 6.92 करोड़ केसीसी ही सक्रिय हैं। भाषा राजेश राजेश रमण मनोहर मनोहर

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे