लाइव न्यूज़ :

राज्यों से केंद्र ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर और अधिकारियों को भेजने को कहा

By भाषा | Updated: June 10, 2020 17:36 IST

केंद्र ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति को लेकर राज्य सरकारों से कहा है कि वे उप सचिव, निदेशक और संयुक्त सचिव स्तर के और अधिकारियों को इसके लिए भेजें, ताकि उनके अनुभव और करियर की प्रगति में इजाफा होगा।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय कर्मचारी योजना और मुख्य सतर्कता अधिकारियों के पदों के लिये सरकार ने अधिकारियों की मांग की थी।मुख्य सतर्कता अधिकारी भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिये केंद्रीय सतर्कता आयोग की दूरस्थ शाखा के तौर पर काम करते हैं।सरकार ने तब केंद्रीय कर्मचारी योजना और मुख्य सतर्कता अधिकारियों के पदों के लिये अधिकारियों की मांग की थी।

नई दिल्ली: केंद्र ने राज्य सरकारों से कहा है कि वे उप सचिव, निदेशक और संयुक्त सचिव स्तर के और अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिये भेजें, जिससे उनके अनुभव और करियर की प्रगति में इजाफा होगा। पिछले साल नवंबर में किये ऐसे ही अनुरोध पर राज्यों और केंद्र सरकार के विभागों की तरफ से बेहद कम नाम आने के बाद यह कदम उठाया गया है। 

सरकार ने तब केंद्रीय कर्मचारी योजना और मुख्य सतर्कता अधिकारियों के पदों के लिये अधिकारियों की मांग की थी। मुख्य सतर्कता अधिकारी भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिये केंद्रीय सतर्कता आयोग की दूरस्थ शाखा के तौर पर काम करते हैं। कार्मिक मंत्रालय ने एक हालिया आदेश में कहा, “अब तक प्राप्त हुए नाम बेहद कम हैं और इस वजह से केंद्रीय कर्मचारी योजना के तहत विभिन्न कैडर या सेवाओं का प्रतिनिधित्व खास तौर पर उप सचिव अथवा निदेशक स्तर पर बेहद कम है।” 

इसमें कहा गया है कि प्रत्येक कैडर को प्रतिनियुक्ति के लिये अफसरों को आरक्षित रखने की इजाजत होती है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि अधिकारियों के पास केंद्रीय कर्मचारी योजना समेत प्रतिनियुक्ति पर काम करने का अवसर हो, जिससे उनका अनुभव समृद्ध होता है। 

राज्यों के मुख्य सचिवों और केंद्र सरकार के विभागों के सचिवों को भेजे गए आदेश में कहा गया, “इस आरक्षण का उपयोग बेहद कम है और इस कम उपयोग की वजह से, खास तौर पर उप सचिव/निदेशक स्तर पर, कैडर प्रबंधन में गंभीर अंतराल आ रहा है।” इसमें कहा गया कि इस पहलू को भविष्य में आने वाले काडर समीक्षा प्रस्तावों पर विचार के दौरान भी ध्यान में रखा जाएगा।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीजितेन्द्र सिंहभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया