लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने अरुणाचल प्रदेश में दो पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र लगाने की मंज़ूरी दी

By भाषा | Updated: May 24, 2021 12:59 IST

Open in App

ईटानगर, 24 मई केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश में दो पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र लगाने की मंज़ूरी दे दी।

आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि इस संयंत्र को डीआरडीओ द्वारा नहारलगुन के तोमो रिबा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विज्ञान (टीआरआईएचएमएस) में और वेस्ट कामेंग जिले के तेंगा में लगाया जाएगा। इसकी स्थापना प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष के तहत की जाएगी।

मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में अरुणाचल प्रदेश को बड़ी मदद मिलने जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने नहारलगुन के टीआरआईएचएमएस और वेस्ट कमांग ज़िले के तेंगा में पीएसए ऑक्सीजन संयंत्रों को लगाने की मंजूरी दे दी है। इसे प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष के तहत स्थापित किया जाएगा और इससे कोविड-19 मरीजों के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति में मदद मिलेगी।’’

इस पूर्वोत्तर राज्य को विश्व स्वास्थ्य संगठन से शनिवार को 150 ऑक्सीजन सांद्रक की खेप मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं