लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने पूर्वोत्तर में 13 ऑक्सीजन संयंत्रों की स्थापना को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: April 26, 2021 19:31 IST

Open in App

शिलांग, 26 अप्रैल देश में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों और इसके मद्देनजर बढ़ रही ऑक्सीजन की मांग को देखते हुए केंद्र सरकार ने पूर्वोत्तर के पांच राज्यों में 13 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र लगाने का फैसला किया है।

एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘मेघालय, नगालैंड और मिजोरम में तीन-तीन संयंत्र लगेंगे जबकि अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में दो-दो संयंत्र लगेंगे।’’

ये 13 ऑक्सीजन संयंत्र उन 551 पीएसए (प्रेशर स्विंग ऐड्सॉर्प्शन) चिकित्सीय ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों में शामिल हैं जिनकी स्थापना प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और आपात राहत कोष (पीएम केयर्स) से देश के विभिन्न राज्यों के स्वास्थ्य केंद्रों में की जानी है।

पीएम केयर्स कोष ने इन संयंत्रों की स्थापना के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी है।

अधिकारी ने बताया कि इस सूची में पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों सिक्किम, त्रिपुरा और असम का जिक्र नहीं है।

मेघालय में इन ऑक्सीजन संयंत्रों की स्थापना ईस्ट खासी हिल्स डिस्ट्रिक्ट, वेस्ट गारो हिल्स डिस्ट्रिक्ट और वेस्ट जैंतिया हिल्स डिस्ट्रिक्ट में की जाएगी।

मिजोरम के आइजॉल, चम्फई और लुंगलेई में इन संयंत्रों की स्थापना की जाएंगी जबकि नगालैंड के दीमापुर, कोहिमा और मोकोकचुंग जिलों में ये स्थापित किए जाएंगे।

इस बीच, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनरेड के संगमा ने रिभोई जिले के बिर्नीहट जिले स्थित ऑक्सीजन संयंत्र का दौरा किया।

उन्होंने कहा, ‘‘इस दौरे का मकसद संयंत्र के काम को देखना था और वर्तमान संकट से उबरने के लिए तैयार रहना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा