लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 का टीका विकसित करने की दिशा में प्रगति से अवगत कराए केंद्र: अदालत

By भाषा | Updated: November 23, 2020 21:58 IST

Open in App

प्रयागराज, 23 नवंबर इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्र को निर्देश दिया कि वह कोविड-19 के टीके को विकसित करने की दिशा में हुई प्रगति और इसके विकसित होने के बाद इसे लगाने संबंधी तैयारी से अवगत कराने के लिए आईसीएमआर के संबंधित अधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंस की व्यवस्था करे।

अदालत ने जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया कि वह प्रयागराज में मास्क लगाना शत प्रतिशत सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की तैनाती के संबंध में अवगत कराए।

न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा और न्यायमूर्ति अजित कुमार की पीठ ने प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण फैलने को लेकर दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया।

सुनवाई के दौरान, प्रयागराज के एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी अदालत में मौजूद थे।

त्रिपाठी ने कहा कि वह नगर में पुलिस कर्मियों की तैनाती के मामले को निजी तौर पर देखेंगे और यह सुनिश्चित करने के लिए सतत प्रयास भी करेंगे कि लोग मास्क पहने।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व, 11 अक्तूबर को अदालत ने निर्देश दिया था कि प्रदेश में खानपान की दुकानों के अलावा भी सभी दुकानें यह सुनिश्चित करें कि उनके परिसरों में प्रवेश करने वाले ग्राहक हर समय मास्क पहनें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे