लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने कोविड-19 मामलों में वृद्धि के कारण केरल, महाराष्ट्र के लिए टीम तैनात करने की घोषणा की

By भाषा | Updated: February 2, 2021 12:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो फरवरी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के कारण केरल और महाराष्ट्र के लिए दो बहु-विषयक टीम तैनात करने का फैसला किया है। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों में से करीब 70 प्रतिशत मरीज इन दो राज्यों से हैं। केंद्र की टीम कोरोना वायरस से निपटने में राज्य के स्वास्थ्य प्राधिकारों की मदद करेगी।

मंत्रालय ने कहा कि ऐसे वक्त जब सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 संक्रमण और मृत्यु के मामले घट रहे हैं, केरल और महाराष्ट्र में संक्रमण के ज्यादा मामले आ रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, ‘‘वर्तमान में इन दोनों राज्यों में देश के करीब 70 प्रतिशत उपचाराधीन मरीज हैं।’’

स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को महाराष्ट्र में 44,944 मरीज जबकि केरल में 69,456 मरीज उपचाराधीन हैं।

महाराष्ट्र के लिए बनायी गयी टीम में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) और राम मनोहर लोहिया अस्पताल, नयी दिल्ली के विशेषज्ञ भी होंगे।

केरल के लिए बनायी गयी टीम में स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के क्षेत्रीय कार्यालय, तिरुवनंतपुरम और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, नयी दिल्ली के विशेषज्ञ होंगे।

टीम जमीनी हालात का जायजा लेते हुए राज्य के स्वास्थ्य विभाग के साथ निकटता से काम करेगी और संक्रमण रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने के बारे में सुझाव देगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट