लाइव न्यूज़ :

केंद्र और राज्य ने किसानों के साथ छल किया: अजय राय

By भाषा | Updated: December 24, 2021 16:44 IST

Open in App

वाराणसी, 24 दिसंबर कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय ने शुक्रवार को केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर किसानों के साथ छल करने तथा उनकी जमीन को प्रशासन के बल पर हड़पने का आरोप लगाया।

उन्होंने बाबतपुर में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि करखियांव में जिस दुग्ध संयंत्र का कल प्रधानमंत्री ने उद्घाटन किया, उसके लिए ली गई जमीन का अब तक सिर्फ चार किसानों को ही मुवावजा मिला है और 101 किसानों को उनकी जमीन का मुआवजा नहीं मिल पाया है।

राय ने कहा कि उन्होंने वास्तविक ‘डीड’ निकलवाई है, जिसमें सारा कुछ स्पष्ट रूप से लिखा है। उन्होंने कहा कि दुग्ध संयंत्र के संदर्भ में उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय ने किसानों के हक में फैसला दिया, लेकिन इसके विपरीत सरकार ने बिना मुआवजा दिए पुलिसिया बल पर किसानों की जमीन ‘‘हड़पकर’’ जबरन यह संयंत्र लगवाया है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी के करखियांव में डेयरी संयंत्र का उद्घाटन किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो