लाइव न्यूज़ :

केंद्र और एनएससीएन (आईएम) शीघ्र मतभेद दूर करें, नगा मुद्दे का यथाशीघ्र हल ढूंढें : नगालैंड सरकार

By भाषा | Updated: October 11, 2021 18:00 IST

Open in App

कोहिमा, 11 अक्टूबर नगालैंड सरकार ने केंद्र और नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड (इसाक मुइवा गुट) एनएससीएन (आईएम) से अपने मतभेद दूर करने तथा लंबित नगा मुद्दे का यथाशीघ्र हल ढूंढने की अपील की है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो, पूर्व मुख्यमंत्री और एनपीएफ के विधायक दल के नेता टी आर जेलियांग और मंत्री नेइबा क्रोनू ने नयी दिल्ली में केंद्र के नये वार्ताकार ए के मिश्रा तथा एनएससीएन (आईएम) के प्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग बैठकें कीं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमने दिल्ली में नगालैंड हाउस में ए के मिश्रा के साथ बैठक की और एनएससीएन (आईएम) के मुख्य वार्ताकार टी मुइवा, उसके अध्यक्ष क्यू टुक्कू और उपाध्यक्ष टोंगमैट वांगनाओ समेत उसके प्रतिनिधियों से भी संवाद किया। ’’

रविवार को हुई इन बैठकों के दौरान राज्य सरकार ने मिश्रा एवं एनएससीएन (आईएम) के प्रतिनिधियों से यथाशीघ्र हल ढूंढने के लिए और व्यावहारिक बनने की अपील की क्योंकि यह नगा लोगों की इच्छा है।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने कहा, ‘‘ हमें हल ढूंढने के लिए अपने दिमाग और विवेक का इस्तेमाल करना होगा।’’

अधिकारी के अनुसार, नगालैंड के विधायकों ने एनएससीएन (आईएम) के नेताओं से कहा कि इस संगठन एवं केंद्र के बीच कुछ मुद्दों पर मतभेद हो सकते हैं लेकिन यह हल ढूंढने के लिए मुद्दों को सुलझाने का वक्त है।

बहुत समय से लंबित नगा मुद्दे का हल ढूंढने के लिए केंद्र और एनएससीएन (आईएम) के बीच 20 सितंबर को वार्ता बहाल हुई थी। करीब दो साल पहले वार्ता थम गयी थी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘वार्ता प्रक्रिया में चीजों को सुगम बनाने वाले के रूप में राज्य सरकार, केंद्र एवं संगठन को पूरा सहयोग दे रही है। ’’

केंद्र सरकार एवं एनएससीएन (आईएम) ने 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में प्रारूप समझौते पर हस्ताक्षर किये थे। अठारह साल तक 80 से अधिक दौर की वार्ता के बाद ऐसा हो पाया था। वर्ष 1997 में दशकों बाद दोनों पक्षों के बीच संघर्षविराम समझौता हुआ था। नगालैंड में 1947 में आजादी के शीघ्र बाद ही उग्रवाद ने सिर उठा लिया था।

केंद्र और एनएससीएन (आईएम) के बीच तब वार्ता थम गयी थी, जब एनएससीएन (आईएम) ने दीमापुर में 31 अक्टूबर, 2019 में वार्ता के बाद केंद्र के पिछले वार्ताकार आर एन रवि के साथ वार्ता जारी रखने से इनकार कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो