लाइव न्यूज़ :

प्रदूषण से निपटने के लिए उठाए गए कदमों पर ‘श्वेत पत्र’ लाए केंद्र और केजरीवाल सरकार: कांग्रेस

By भाषा | Updated: November 15, 2021 16:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 नवंबर कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण की स्थिति से निपटने के लिए उठाए गए कदमों को लेकर केंद्र और दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार को ‘श्वेत पत्र’ लाना चाहिए।

पार्टी प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने यह आरोप भी लगाया कि लोगों की सेहत को लेकर राजनीति करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आप की दिल्ली सरकार और भाजपा की केंद्र सरकार को श्वेत पत्र जारी करके यह बताना चाहिए कि उन्होंने विज्ञापन देने औेर एक दसरे पर आरोप लगाने के अलावा प्रदूषण से निपटने के लिए क्या कदम उठाए हैं।’’

शेरगिल ने कहा कि उच्चतम न्यायालय की टिप्पणियों से आप और भाजपा के उदासीन रुख की पोल खुल गई है।

गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि किसानों द्वारा पराली जलाए जाने पर बगैर किसी वैज्ञानिक और तथ्यात्मक आधार के ही ‘हल्ला‘ मचाया जा रहा है।

न्यायालय ने इस बात पर गौर किया कि दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के वायु प्रदूषण में पराली जलाए जाने का योगदान मात्र 10 प्रतिशत है। न्यायालय ने केंद्र को प्रदूषण से निपटने के लिए मंगलवार को एक आपात बैठक बुलाने का निर्देश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे