लाइव न्यूज़ :

बाढ़ की समस्या से निपटने के लिये केंद्र और हिप्र सरकार मिल कर काम कर रहीं हैं : ठाकुर

By भाषा | Updated: July 12, 2021 18:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जुलाई केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश में ‘‘भयंकर’’ बाढ़ की आपदा से निपटने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार एक साथ मिलकर काम कर रहीं हैं। हिमाचल में मानसून की बारिश के कारण बाढ़ आ गयी है जिससे सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के लोगों से बिना काम के घर से बाहर नहीं निकलने और सावधान रहने की अपील की । हिमाचल प्रदेश के रहने वाले ठाकुर ने हाल ही में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तथा खेल एवं युवा मामले मंत्रालय का कार्यभार संभाला है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘देवभूमि हिमाचल में आयी भीषण प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिये केंद्र एवं राज्य सरकार बेहतर समन्वय के साथ काम कर रही है। मैं सभी पर्यटकों एवं आम लोगों से पूरी तरह सतर्क रहने, बिना मतलब घरों से नही निकलने तथा जल स्रोतों के पास नहीं जाने की अपील करता हूं ।’’

हिमाचल प्रदेश में जबरदस्त बारिश के कारण आयी बाढ़ में पर्यटक स्थलों पर इमारतें एवं कारें बह गयी हैं जबकि खराब मौसम के कारण धर्मशाला में हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया है।

भारी बारिश को देखते हुये धर्मशाला जिला प्रशासन ने पर्यटकों को यहां नहीं आने का निर्देश दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे