लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने केरल सरकार की कंपनी को कोविशील्ड की 10 लाख खुराक खरीदने की अनुमति दी

By भाषा | Updated: August 16, 2021 16:37 IST

Open in App

(पायल बनर्जी)

नयी दिल्ली, 16 अगस्त केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने केरल सरकार की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी केएमएससीएल को निजी अस्पतालों के लिए निर्धारित मासिक 25 प्रतिशत मात्रा में से कोविशील्ड टीके की दस लाख खुराक खरीदने की अनुमति दी है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

दक्षिणी राज्य में दैनिक कोविड​​-19 मामलों में वृद्धि के बीच, केरल चिकित्सा सेवा निगम लिमिटेड (केएमएससीएल) ने इस महीने की शुरुआत में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) से संपर्क किया था ताकि टीकाकरण के लिए कोविशील्ड खुराकों की खरीद की जा सके।

इसके बाद, एसआईआई के सरकार और नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने खरीद आदेश को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय से मंजूरी मांगी। एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, ‘‘ विचार-विमर्श के बाद, स्वास्थ्य मंत्रालय ने केएमएससीएल को सीरम संस्थान से निजी अस्पतालों द्वारा खरीद के लिए निर्धारित मासिक उत्पादन के 25 प्रतिशत में से 630 रुपये प्रति खुराक की दर से टीका खरीदने की अनुमति देने का निर्णय लिया है।’’

सूत्र ने बताया कि हालांकि, राज्य को सूचित किया गया है कि ये खुराक केवल निजी अस्पतालों में ही लगाई जानी चाहिए और इन्हें कोविन पोर्टल पर दर्ज किया जाना चाहिए।

इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया राज्य में कोविड-19 स्थिति की समीक्षा करने के लिए केरल का दौरा कर रहे हैं।

केंद्र ने पहले राज्यों और निजी अस्पतालों को प्रक्रिया के विकेंद्रीकरण की मांग के बाद 50 प्रतिशत टीके खरीदने की अनुमति दी थी। हालांकि, कई राज्यों द्वारा वित्त सहित कई समस्याओं की शिकायत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ जून को टीका खरीद दिशानिर्देशों में संशोधन की घोषणा की थी।

गत 21 जून से लागू हुए संशोधित दिशानिर्देशों के तहत, केंद्र ने देश में टीका निर्माताओं द्वारा उत्पादित किए जा रहे 75 प्रतिशत टीकों की खरीद शुरू कर दी है। घरेलू टीका निर्माताओं को अपने मासिक उत्पादन का शेष 25 प्रतिशत निजी अस्पतालों को उपलब्ध कराने का विकल्प दिया गया है।

राज्य में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 18,582 नए मामले सामने आये थे। राज्य में रविवार को संक्रमण की दर 15.11 प्रतिशत थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos