लाइव न्यूज़ :

जल जीवन मिशन के कार्यान्वयन के लिए केंद्र ने राजस्थान को 10,181 करोड़ रुपये आवंटित किए

By भाषा | Updated: June 2, 2021 21:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 2 जून केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन के कार्यान्वयन के उद्देश्य से राजस्थान को वर्ष 2021-22 के लिए 10,181 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं ।

जल शक्ति मंत्रालय के बयान के अनुसार, जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने राजस्थान को केंद्रीय आवंटन में चार गुना वृद्धि को मंजूरी देते हुये राज्य के लिए वर्ष 2021-22 में ‘जल जीवन मिशन’ के अंतर्गत 10,180.50 करोड़ रूपये का प्रावधान किया ।

राजस्थान के लिए वित्त वर्ष 2019-20 में ‘जल जीवन मिशन’ के तहत केन्द्रीय अनुदान की राशि 1,301.71 करोड़ रुपये थी, जो 2020-21 में बढ़ाकर 2,522.03 करोड रुपये कर दी गई थी।

गौरतलब है कि 15 अगस्‍त 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2024 तक सभी ग्रामीण घरों में नल से पीने का साफ पानी पहुंचाने के उद्देश्य से ‘जल जीवन मिशन’ की घोषणा की थी ।

मंत्रालय के अनुसार, जल जीवन मिशन’ के अंतर्गत केवल 21 महीनों में ही 4.25 करोड़ से ज्‍यादा ग्रामीण परिवारों को, यानी लगभग 22 प्रतिशत और घरों को पीने के पानी के नल कनेक्‍शन उपलब्‍ध कराए गए हैं।

बयान में कहा गया है कि सरकार ने ग्रामीण घरों में नल से जल पहुंचाने के लिए खर्च किए जाने वाले 1,891.52 करोड रुपये की अनुदान राशि नही ली। राज्‍य उपलब्‍ध केंद्रीय अनुदान की राशि में से 863.53 करोड रुपये भी खर्च नहीं कर पाया।

राजस्थान में जल जीवन मिशन को लागू करने की धीमी गति पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुये राज्य के मुख्यमंत्री को हाल में एक विस्तृत पत्र भी भेजा है । इसमें उन्होंने (शेखावत ने) राज्य से फिर आग्रह किया है कि राज्‍य में पेय जल आपूर्ति को सर्वोच्‍च प्राथमिकता दी जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर