लाइव न्यूज़ :

जश्न से जख्म नहीं भर सकते, सरकार की ‘अपराधिक लापरवाही’ की जांच के लिए आयोग बने: कांग्रेस

By भाषा | Updated: October 21, 2021 20:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर कांग्रेस ने देश में कोरोना रोधी टीकों की दी गई खुराक की संख्या के 100 करोड़ के पार होने के बाद बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार को यह जवाब देना चाहिए कि साल 2021 के खत्म होने में शेष बचे 70 दिनों के भीतर देश के सभी वयस्कों का पूर्ण टीकाकरण कैसे किया जाएगा।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा कि सरकार को एक ‘कोरोना जांच आयोग’ का गठन करना चाहिए ताकि नरेंद्र मोदी सरकार की ‘आपराधिक लापरवाही’ की जांच हो और मरने वालों का फिर से सर्वेक्षण कर पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जा सके।

उन्होंने दावा किया कि जश्न मनाने से लोगों के जख्म नहीं भरने वाले हैं और इस सरकार अपने कोरोना कुप्रबंधन के कारण लाखों लोगों की जान जाने की जवाबदेही से नहीं बच सकती।

कांग्रेस महासचिव ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम चिकित्सकों, नर्सों, पैरामेडिकल के कर्मचारियों, अस्पतालों का आभार प्रकट करते हैं। 100 करोड़ खुराक के लिए पूरा देश उनका कृतज्ञ है।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी जी और उनकी सरकार एक बार फिर स्वांग कर खुद का पीठ थपथपाने में लगी हैं। मोदी सरकार जान ले कि जश्न मनाने से जख्म नहीं भरने वाले हैं। मोदी सरकार के निकम्मेपन और आपराधिक लापरवाही के कारण देशवासियों की जान जोखिम में डालने के लिए जवाबदेही का हिसाब मांगने का समय आ गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘देश के 74 करोड़ वयस्क भारतीयों को 106 करोड़ खुराक कब तक दी जाएगी? देश में 103 करोड़ लोग वयस्क हैं। इनमें से 29 करोड़ लोगों को कोरोना रोधी टीकों की दोनों खुराक दी जा चुकी है। यानी 42 करोड़ लोगों को एक खुराक दी गई है। इसका मतलब यह है कि 32 करोड़ वयस्क ऐसे हैं जिन्हें आज तक एक भी खुराक नहीं दी गई।’’

सुरजेवाला ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने कहा था कि 31 दिसंबर, 2021 तक सब वयस्कों को दोनों खुराक दे दी जाएगी। अब 70 दिन बचे हैं। इसका मतलब यह है कि अभी रोजाना 1.51 करोड़ खुराक दी जानी चाहिए। लेकिन पिछले छह दिनों के रोजाना औसतन 39 लाख खुराक दी गई। हम जानना चाहते हैं कि 70 दिन में 106 करोड़ खुराक कैसे दी जाएगी?’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘जब देश के लोग कोरोना से ग्रस्त थे, ऑक्सीजन के लिए बेहाल थे, जरूरी दवाओं के लिए लाखों रुपये लिये जा रहे थे, अस्पतालों में बिस्तर नहीं थे, ऐसे समय भाजपा सरकार ने देशवासियों को असहाय छोड़ दिया था।’’

उन्होंने सवाल किया कि कई अन्य टीकों और बच्चों के लिए टीकाकरण को अब तक आरंभ क्यों नहीं हुआ?

सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार को बताना चाहिए कि बच्चों का टीकाकरण कब तक आरंभ होगा।

उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देशों में कोरोना के टीकों ‘बूस्टर डोज’ लगाए जा रहे हैं, लेकिन यहां मोदी सरकार इसको लेकर उदासीन नजर आ रही है।

गौरतलब है कि देश में कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक दी गई खुराक का आंकड़ा बृहस्पतिवार को 100 करोड़ को पार कर गया। देश में टीकाकरण मुहिम की शुरुआत 16 जनवरी को हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?