लाइव न्यूज़ :

ओडिशा गठन की 85वीं वर्षगांठ का जश्न

By भाषा | Updated: April 1, 2021 16:29 IST

Open in App

भुवनेश्वर, एक अप्रैल ओडिशा के गठन का प्रतीक माने जाने वाले ‘उत्कल दिबस’ की 85वीं वर्षगांठ का राज्य भर में जश्न मनाया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस अवसर पर लोगों को बधाई दी।

पूरे राज्य में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दिन को ओडिशा को 1936 में अलग राज्य बनाने के लिए लोगों द्वारा दिए गए बलिदान को याद करने के लिए मनाया जाता है जब उसे बंगाल-बिहार-ओडिशा के संयुक्त प्रांत से अलग कराया गया था।

मुख्यमंत्री पटनायक ने कहा, ‘‘शांति एवं प्रगति अब ओडिशा की नई पहचान हैं” क्योंकि राज्य ने विभिन्न क्षेत्रों में नई उपलब्धियां हासिल की हैं।

उन्होंने ट्विटर पर कहा, “ ओडिशा ने विभिन्न क्षेत्रों में महत्त्वपूर्ण प्रगतियां की हैं। हमें विकास की प्रक्रिया को जन आंदलोन में बदलने की जरूरत है।”

इस अवसर पर किए गए कटक के दौरे पर पटनायक ने महात्मा गांधी और उत्कलमणि गोपबंधु दास की दो प्रतिमाओं का अनावरण किया।

उन्होंने उत्कल गौरव मधुसूदन दास, महाराजा रामचंद्र भांजादेव, महाराजा कृष्ण चंद्र गजपित, राजा बैंकुठनाथ डे, फकीर मोहन सेनापति, गंगाधर मेहर और गौरीशंकर रे जैसे प्रसिद्ध व्यक्तियों एवं सुधारकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह