लाइव न्यूज़ :

पंजाब में हरनाज संधू के घर पर जश्न का माहौल

By भाषा | Updated: December 13, 2021 15:47 IST

Open in App

चंडीगढ़, 13 दिसंबर मिस यूनिवर्स-2021 का खिताब अपने नाम करने वाली हरनाज संधू के पंजाब के खरार स्थित घर में सोमवार को जश्न का माहौल है। उनकी मां रविंदर कौर ने याद किया कि खिताब जीतने से पहले रविवार को हरनाज ने उनसे कहा था कि ''आप मुझपर गर्व करेंगी।''

हरनाज ने सोमवार को इतिहास रचते हुए 79 देशों की प्रतिभागियों को पछाड़कर मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब अपने नाम किया। भारत को 21 साल के बाद यह खिताब मिला है।

इजरायल में हुए कार्यक्रम में हरनाज को मिस यूनिवर्स 2021 चुने जाते ही उसके पिता प्रीतम सिंह संधू, मां डॉक्टर रविंदर कौर संधू और भाई हरनूर सिंह खुशी से झूम उठे।

हरनाज संधू से पहले सिर्फ दो भारतीय मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम कर पाई हैं। अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने 1994 में जबकि अभिनेत्री लारा दत्ता ने 2000 में यह खिताब जीता था।

इस 70वीं सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन इजराइल के ईलात में किया गया, जिसमें 21 वर्षीय संधू को सफलता मिली।

हरनाज संधू की मां रविंदर कौर संधू ने कहा कि उन्होंने रविवार शाम को उससे बात कर उसे शुभकामनाएं दी थीं।

पेशे से स्त्री रोग विशेषज्ञ कौर ने कहा कि उन्होंने अपनी बेटी को ध्यान केंद्रित करने और सब कुछ ईश्वर पर छोड़ने की सलाह दी थी।

कौर ने पत्रकारों को बताया कि हरनाज ने बातचीत के दौरान उनसे कहा था कि ''आप मुझपर गर्व करेंगी।''

कौर ने कहा कि हरनाज ने परिवार से उनके लिए प्रार्थना करने के लिए भी कहा था। जिस समय कार्यक्रम चल रहा था तब कौर एक गुरुद्वारे में उनके लिए प्रार्थना कर रही थीं।

इस कार्यक्रम को देखने वाले हरनाज संधू के भाई हरनूर सिंह ने अपनी मां को खिताब जीतने की जानकारी दी।

कौर ने मोहाली के खरार में अपने आवास पर कहा, ''हमें पूरा विश्वास था कि वह देश का नाम रोशन करेगी।''

हरनाज की जीत से गदगद उनके पिता प्रीतम सिंह संधू की आंखों से खुशी के आंसू छलक आए। उन्होंने कहा कि उन्हें उसकी उपलब्धि पर गर्व है।

प्रीतम ने कहा कि उन्होंने उसका पूरा समर्थन किया। उन्होंने आगे कहा कि वह हमेशा कहती थी कि वह जीतकर वापस आएगी।

इस बीच, चंडीगढ़ में पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स सेक्टर-42 की प्रिंसिपल डॉ निशा अग्रवाल ने कहा कि हरनाज संधू एक मेधावी छात्रा रही है।

उन्होंने कहा, ''यह हमारे लिए बेहद खुशी की बात है। हरनाज संधू ने बीए (आईटी) की पढ़ाई की है और अब वह लोक प्रशासन में एमए कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल