लाइव न्यूज़ :

गाजीपुर सीमा पर जश्न, कृषि कानून रद्द किए जाने की घोषणा के बाद भीड़ और बढ़ने की संभावना

By भाषा | Updated: November 19, 2021 13:22 IST

Open in App

गाजियाबाद, 19 नवंबर किसान आंदोलन का ऐतिहासिक केंद्र रहे, दिल्ली की सीमा पर स्थित- गाजीपुर में तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को निरस्त किए जाने की घोषणा के बाद शुक्रवार को सुबह जश्न का माहौल देखने को मिला।

हालांकि, गाजीपुर में प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) ने कहा कि संसद में कानूनों को निरस्त किए जाने तक विरोध समाप्त नहीं होगा।

सैकड़ों किसानों को उनके साल भर चले प्रदर्शन के बाद मिली “आधी जीत” का जश्न मनाते और दिल्ली-उत्तर प्रदेश की सीमा पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाते देखा गया।

बीकेयू के प्रवक्ता सौरभ उपाध्याय ने पीटीआई-भाषा से कहा, “हमारी दो मुख्य मांगें थी। सभी तीन कृषि कानून रद्द किए जाएं और नये कानून के माध्यम से फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सुनिश्चित करने के लिए वैधानिक गारंटी दी जाए। हमारा प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक दोनों मांगें नहीं मान ली जाती।”

गुरु नानक जयंती के अवसर पर राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि तीन कृषि कानून किसानों के फायदे के लिए थे लेकिन “हमारे सर्वश्रेष्ठ प्रयासों के बावजूद हम किसानों के एक वर्ग को मना नहीं पाए।” उन्होंने कहा कि तीन कृषि कानूनों का लक्ष्य किसानों, खासकर छोटे किसानों को सशक्त बनाना था।

बीकेयू के गौतम बुद्ध नगर से पदाधिकारी, सुनील प्रधान ने कहा कि शाम तक गाजीपुर में भीड़ और बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, “कई लोग कार्तिक मेला में शामिल होने के लिए गढ़ मुक्तेश्वर गए हैं और गंगा में डुबकी लगाकर वापस आएंगे।”

प्रधान ने कहा, “यहां गाजीपुर में जश्न पहले से ही शुरू हो गया है। लेकिन यह केवल आधी जीत है क्योंकि एमएसपी पर कानून समेत अन्य मुद्दों पर घोषणा अब भी बाकी है।”

बीकेयू ने कहा कि प्रदर्शन पर आगे फैसला संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) द्वारा लिया जाएगा।

बीकेयू संयुक्त किसान मोर्चा का हिस्सा है जो दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे किसान संगठनों का समूह है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन