लाइव न्यूज़ :

गाजीपुर सीमा पर जश्न, कृषि कानून रद्द किए जाने की घोषणा के बाद भीड़ बढ़ने की संभावना

By भाषा | Updated: November 20, 2021 00:14 IST

Open in App

गाजियाबाद, 19 नवंबर किसान आंदोलन का ऐतिहासिक केंद्र रहे, दिल्ली की सीमा पर स्थित- गाजीपुर में तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को निरस्त किए जाने की घोषणा के बाद शुक्रवार को जश्न का माहौल देखने को मिला।

हालांकि, गाजीपुर में प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) ने कहा कि संसद में कानूनों को निरस्त किए जाने तक विरोध समाप्त नहीं होगा।

सैकड़ों किसानों को उनके साल भर चले प्रदर्शन के बाद मिली “आधी जीत” का जश्न मनाते और दिल्ली-उत्तर प्रदेश की सीमा पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाते देखा गया।

बीकेयू के प्रवक्ता सौरभ उपाध्याय ने पीटीआई-भाषा से कहा, “हमारी दो मुख्य मांगें थीं। तीनों ‘काले’ कृषि कानून रद्द किए जाएं और नये कानून के माध्यम से फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सुनिश्चित करने की वैधानिक गारंटी दी जाए। हमारा प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक दोनों मांगें नहीं मान ली जातीं।”

गुरु नानक जयंती के अवसर पर राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि तीन कृषि कानून किसानों के फायदे के लिए थे लेकिन “हमारे सर्वश्रेष्ठ प्रयासों के बावजूद हम किसानों के एक वर्ग को मना नहीं पाए।” उन्होंने कहा कि तीन कृषि कानूनों का लक्ष्य किसानों, खासकर छोटे किसानों को सशक्त बनाना था।

बीकेयू के मीडिया प्रभारी धमेंद्र मलिक ने कहा, ‘‘ यह बस पहली जीत है जो किसानों की एकता, उनके बलिदान एवं संघर्ष के कारण आयी है।’’

उन्होंने एक बयान में दावा किया, ‘‘ वैसे इस जीत में हमारे 700 किसानों ने बलिदान दिया। सरकार इस शहादत के लिए जिम्मेदार है । यह बस प्रधानमंत्री का अहं था क्योंकि यह सिद्ध हो गया है यदि उन्होंने चाहा होता तो ये कानून निरस्त हो गये होते।’’

मलिक ने इस बात पर अफसोस जताया कि प्रदर्शन के दौरान किसानों को ‘खालिस्तानी’ या ‘आंदोलनजीवी’ कहा गया है लेकिन कृषक समुदाय ने धैर्य कभी नहीं खोया।

बीकेयू के गौतम बुद्ध नगर से पदाधिकारी, सुनील प्रधान ने कहा कि शाम तक गाजीपुर में भीड़ और बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, “कई लोग कार्तिक मेला में शामिल होने के लिए गढ़ मुक्तेश्वर गए हैं और गंगा में डुबकी लगाकर वापस आएंगे।”

प्रधान ने कहा, “यहां गाजीपुर में जश्न पहले से ही शुरू हो गया है। लेकिन यह केवल आधी जीत है क्योंकि एमएसपी पर कानून समेत अन्य मुद्दों पर घोषणा अब भी बाकी है।”

बीकेयू ने कहा कि प्रदर्शन पर आगे फैसला संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) द्वारा लिया जाएगा। उसने कहा कि प्रधानमत्री को प्रदर्शनकारियों की मौत पर संसद में दुख प्रकट करना चाहिए।

बीकेयू संयुक्त किसान मोर्चा का हिस्सा है जो दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे किसान संगठनों का प्रमुख समूह है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे