लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में शांतिपूर्ण तरीके से मना स्वतंत्रता दिवस का उत्सव, राज्यपाल बोले- आतंकियों ने मान ली हार!

By भाषा | Updated: August 15, 2019 22:39 IST

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा है कि सशस्त्र बलों की सतत कार्रवाई से आतंकवादियों ने हार मान ली है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा है कि सशस्त्र बलों की सतत कार्रवाई से आतंकवादियों ने हार मान ली है।स्वतंत्रता दिवस का उत्सव शांतिपूर्ण रहा और घाटी में कोई अप्रिय घटना दर्ज नहीं की गई।

श्रीनगर, 15 अगस्त: कश्मीर घाटी में स्वतंत्रता दिवस का उत्सव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। जम्मू-कश्मीर प्रशासन के मुख्य सचिव रोहित कंसल ने यह भी बताया कि बृहस्पतिवार को रात्रिकाल का पहला विमान 150 यात्रियों को लेकर रवाना होगा। उन्होंने संवाददाताओं से बताया, ‘‘ स्वतंत्रता दिवस का उत्सव शांतिपूर्ण रहा और घाटी में कोई अप्रिय घटना दर्ज नहीं की गई।’’

कंसल ने बताया कि श्रीनगर पहले से ही रात्रिकालीन सेवा देने की क्षमता रखने वाला अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा है और यह खुशी की बात है कि बृहस्पतिवार को ही रात्रिकालीन सेवा की शुरुआत भी हो गई। प्रशासन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक बडगाम, पुलवामा, अवंतिपोरा, त्राल, गंदेरबल, कुलगाम, बारामुला, शोपियां, अनंतनाग और बांदीपोरा में स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाया गया।

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा है कि सशस्त्र बलों की सतत कार्रवाई से आतंकवादियों ने हार मान ली है। जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने के बाद यह पहला स्वतंत्रता दिवस है। मलिक ने गुरुवार को श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में तिरंगा फहराया।

ध्वजारोहण के बाद उन्होंने अर्धसैनिक बलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस की परेड का निरीक्षण किया। बाद में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि केंद्र के फैसले के बाद लोगों को अपनी पहचान को लेकर चिंतित होने की जरूरत नहीं है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरस्वतंत्रता दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है