घर पर मनाएं महावीर जयंती, कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें: नायडू

By भाषा | Updated: April 24, 2021 21:35 IST2021-04-24T21:35:02+5:302021-04-24T21:35:02+5:30

Celebrate Mahavir Jayanti at home, follow Kovid protocol: Naidu | घर पर मनाएं महावीर जयंती, कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें: नायडू

घर पर मनाएं महावीर जयंती, कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें: नायडू

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने महावीर जयंती की पूर्वसंध्या पर शनिवार को लोगों को शुभकामानाएं दीं और यह आह्वान भी किया कि सभी लोग घर पर रहकर यह पर्व मनाएं तथा कोविड-19 से जुड़े प्रोटोकॉल का पालन करें।

उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा, ‘‘भगवान महावीर ने अहिंसा, करूणा और नि:स्वार्थ भाव की अपनी शिक्षाओं के माध्यम से सद्भाव और मानवता की प्रगति का प्रबुद्ध मार्ग प्रशस्त किया। वह वास्तव में हमारे देश में सामाजिक सुधार और शांति के महानतम पैगंबरों में से एक हैं।’’

उप राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘यह त्योहार जैन समुदाय के लिए विशेष महत्व रखता है और भारत तथा पूरे विश्व में आध्यात्मिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। श्रद्धालुओं द्वारा पुण्य कार्य, स्तवनों का पाठ, रथ में भगवान का जुलूस और जैन मुनियों तथा साध्वियों द्वारा आध्यात्मिक उपदेश इस उत्सव के मुख्य आकर्षण हैं।’’

नायडू ने लोगों का आह्वान किया, ‘‘कोविड-19 वैश्विक महामारी की स्थिति को देखते हुए, मैं अपने सभी देशवासियों से आग्रह करता हूं कि वे इस त्योहार को घर पर रहते हुए और कोविड स्वास्थ्य तथा स्वच्छता प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मनाएं।’’

उन्होंने इस बात पर जोर दिया, ‘‘भगवान महावीर की शिक्षाओं को आत्मसात करते हुए आइए हम सभी कोविड-19 के खिलाफ साझा लड़ाई में अपने-अपने तरीके से योगदान दें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Celebrate Mahavir Jayanti at home, follow Kovid protocol: Naidu

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे