लाइव न्यूज़ :

सादा तरीके से जश्न मनाएं, भीड़ न लगाएं : स्टालिन ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा

By भाषा | Updated: April 30, 2021 19:24 IST

Open in App

चेन्नई, 30 अप्रैल विभिन्न चुनाव बाद सर्वेक्षणों में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में द्रमुक नीत गठबंधन की जीत का पूर्वानुमान व्यक्त किए जाने के बाद पार्टी प्रमुख एम के स्टालिन ने शुक्रवार को कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे मतगणना केंद्रों पर या जश्न के लिए अन्यत्र भीड़ न लगाएं।

मतगणना दो मई को होनी है।

स्टालिन ने कहा कि जश्न घरों तक ही सीमित रहना चाहिए।

उन्होंने एक बयान में कहा कि राज्य महामारी की चपेट में है और वह ‘‘ऑक्सीजन एवं बिस्तरों’’ के बिना लोगों को हो रही पीड़ा से दुखी हैं।

द्रमुक प्रमुख ने कहा, ‘‘विभिन्न एग्जिट पोल के अनुसार अच्छी खबर है कि द्रमुक बड़ी संख्या में सीट जीत रही है। तमिलनाडु महामारी की चपेट में है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस स्थिति में, पक्ष में परिणाम आने की शुरुआत होने पर समर्थकों को बड़ी संख्या में मतगणना केंद्रों पर या जश्न मनाने के लिए अन्यत्र एकत्र नहीं होना चाहिए और वायरस की चपेट में आने से बचना चाहिए।’’

स्टालिन ने कहा कि जश्न समारोह घरों तक ही सीमित रहना चाहिए क्योंकि उनके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का जीवन अधिक महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा, ‘‘सड़कें सुनसान रहनी चाहिए, लेकिन दिल जश्न से भरे होने चाहिए।’’

तमिलनाडु में छह अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना रविवार को होगी। अधिकतर चुनाव बाद सर्वेक्षणों में द्रमुक की जीत का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे