लाइव न्यूज़ :

घरों में ही मनाएं होली का त्योहार, सार्वजनिक कार्यक्रमों से बचे : दिल्ली पुलिस

By भाषा | Updated: March 27, 2021 15:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 मार्च दिल्ली पुलिस ने शनिवार को लोगों से अपील की कि वे होली के त्योहार पर सार्वजनिक कार्यक्रमों से बचे और कोविड-19 महामारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए घरों में ही इस त्योहार को मनाएं।

पुलिस ने चेतावनी दी कि त्योहार के दौरान सार्वजनिक उत्सव मनाते हुए पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने मंगलवार को आदेश जारी कर कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में आगामी होली एवं नवरात्र जैसे त्योहारों पर कोई सार्वजनिक उत्सव नहीं होगा।

मुख्य सचिव विजय देव ने अधिकारियों को आदेश का सख्ती से अनुपालन कराने का निर्देश दिया है।

डीडीएमए के आदेश का हवाला देते हुए दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी चिन्मॉय बिस्वाल ने लोगों से कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि होली के दौरान लोगों द्वारा मैदान, पार्क , बाजार या धार्मिक स्थलों पर एकत्र होकर सार्वजनिक रूप से उत्सव मनाने की अनुमति नहीं होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘डीडीएमए के आदेश के अनुसार लोगों को बड़ी संख्या में एकत्र होकर होली खेलने की अनुमति नहीं है। दिल्ली पुलिस आम जनता से अपील करती है कि वे घर पर परिवार के सदस्यों के साथ होली का त्योहार मनाए। अगर घर के बाहर बड़ी संख्या में एकत्र होकर होली खेलने का मामला आता है तो उसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह