सभी मनुष्यों के प्रति दयालु होकर ईस्टर मनाएं : नायडू

By भाषा | Updated: April 3, 2021 23:27 IST2021-04-03T23:27:03+5:302021-04-03T23:27:03+5:30

Celebrate Easter by being kind to all humans: Naidu | सभी मनुष्यों के प्रति दयालु होकर ईस्टर मनाएं : नायडू

सभी मनुष्यों के प्रति दयालु होकर ईस्टर मनाएं : नायडू

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शनिवार को ईस्टर की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस उत्सव को सभी मनुष्यों के प्रति दयालु होकर मनाया जाना चाहिए।

इस अवसर पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि ईसा मसीह ने प्रेम, शांति, करुणा और क्षमा के माध्यम से मानवता के जरिए मोक्ष का मार्ग दिखाया।

उन्होंने एक संदेश में कहा, "आइए हम सभी मनुष्यों के प्रति दयालु होकर ईस्टर मनाएं। यह त्योहार हमारे जीवन में अच्छा स्वास्थ्य, शांति और सद्भाव लाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Celebrate Easter by being kind to all humans: Naidu

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे