लाइव न्यूज़ :

मोदी और शाह को तथ्यों के आधार पर क्लीन चिट दी गयी : सीईसी

By भाषा | Updated: May 29, 2019 20:57 IST

सीईसी अरोड़ा ने आयोग के आचार संहिता आदेशों में कोई असहमति दर्ज कराने की चुनाव आयुक्त अशोक लवासा की मांग से जुड़े विवाद पर कहा कि किसी भी चीज पर बोलने और उस पर चुप रहने का एक समय होता है। उन्होंने संकेत दिया कि इस मुद्दे को लोकसभा चुनाव के बाद उठाया जा सकता था।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ने कहा कि मैं किसी की भी नैतिकता पर कैसे फैसला दे सकता हूं। लवासा तो वैसे भी वरिष्ठ सहयोगी हैं। अरोड़ा ने कहा, ‘‘भले ही उनका कुछ शक शुबहा या भावनाएं रही हों, आखिरकार हममें से कोई भी खुद को झूठ नहीं बोल सकता।’’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) सुनील अरोड़ा ने चुनाव आचार संहिता उल्लंघन से जुड़ी शिकायतों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को पक्षपात करते हुए ‘‘क्लीन चिट’’ दिए जाने के आरोपों को खारिज किया और कहा कि इस बारे में फैसला गुण-दोष और तथ्यों के आधार पर लिया गया।

दरअसल, लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान मोदी और शाह के भाषणों से जुड़ी शिकायतों पर उन्हें दी गई चुनाव आयोग की सिलसिलेवार ‘‘क्लीन चिट’’ पर चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने असहमति जताई थी। वहीं, विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग पर पक्षपात के साथ फैसला करने का आरोप लगाया था।

सीईसी अरोड़ा ने आयोग के आचार संहिता आदेशों में कोई असहमति दर्ज कराने की चुनाव आयुक्त अशोक लवासा की मांग से जुड़े विवाद पर कहा कि किसी भी चीज पर बोलने और उस पर चुप रहने का एक समय होता है। उन्होंने संकेत दिया कि इस मुद्दे को लोकसभा चुनाव के बाद उठाया जा सकता था।

अरोड़ा ने चुनाव आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को दी गई ‘क्लीन चिट’ का भी बचाव करते हुए कहा कि फैसले गुण-दोष और तथ्यों के आधार पर लिए जाते हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ने कहा कि मैं किसी की भी नैतिकता पर कैसे फैसला दे सकता हूं। लवासा तो वैसे भी वरिष्ठ सहयोगी हैं।

अरोड़ा ने कहा, ‘‘भले ही उनका कुछ शक शुबहा या भावनाएं रही हों, आखिरकार हममें से कोई भी खुद को झूठ नहीं बोल सकता।’’ उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के सभी सदस्य हू-बहू एक दूसरे जैसे नहीं हो सकते।

यह पूछे जाने पर कि क्या लवासा की असहमति से जुड़े विवाद को चुनाव के दौरान टाला जा सकता था, अरोड़ा ने कहा, ‘‘मैंने विवाद शुरू नहीं किया...मैंने कहा था कि चुप रहना हमेशा मुश्किल होता है लेकिन गलत समय पर विवाद पैदा करने की बजाय चुनाव प्रक्रिया पर नजर रखना कहीं अधिक जरूरी था। मैंने यही कहा था और मैं इस पर कायम हूं।’’

उन्होंने कहा कि वह यह भी कहते आ रहे हैं कि चुनाव आयोग के तीनों सदस्य एक दूसरे की तरह हू्-बहू नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि चाहे यह मौजूदा चुनाव आयोग हो या पहले का, लोग एक दूसरे की ‘फोटो कॉपी’ नहीं हैं। आयोग को अपने कानूनी सलाहकार एस. के. मेंदीरत्ता से मिली कानूनी राय का जिक्र करते हुए अरोड़ा ने कहा कि चुनाव आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतें अर्द्ध न्यायिक मामलों की श्रेणी में नहीं आती हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह देश का कानून है। पार्टियों के चुनाव चिह्न से जुड़े मामले और राष्ट्रपति एवं राज्यपाल से मिले संदर्भ अर्द्ध न्यायिक होते हैं, जहां दोनों पक्षों का प्रतिनिधित्व वकीलों द्वारा किया जाता है।’’ अरोड़ा ने कहा कि तीनों लोगों - सीईसी और दो चुनाव आयुक्तों- की राय हमेशा ही फाइलों में दर्ज की जाती है।

उन्होंने कहा, ‘‘जब हम फैसले को औपचारिक तौर पर बताते हैं, चाहे यह 2:1 से बहुमत का फैसला हो या सर्वसम्मति से, हम उस (आदेश) पर नहीं लिखते हैं। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) भी बहु सदस्यीय संस्था है। जब वह (यूपीएससी) किसी उम्मीदवार को पास या फेल करती है, तो वह सिर्फ नतीजे के बारे में सूचना देती है लेकिन इसका उल्लेख कभी नहीं करती कि किस सदस्य ने क्या लिखा है।’’

प्रधानमंत्री और शाह से जुड़े मामलों में पूर्वाग्रह के साथ उनके पक्ष में फैसले देने के विपक्षी दलों सहित कुछ हलकों के आरोपों पर अरोड़ा ने कहा, ‘‘यदि क्लीन चिट दी गई, तो यह गुण दोष और तथ्यों के आधार पर दी गई। मुझे इस पर और कुछ नहीं कहना।’’

चुनाव आयोग के आदेशेां में अपनी असहमति दर्ज कराने की लवासा की मांग नहीं माने जाने पर उन्होंने (लवासा ने) चुनाव आचार संहिता उल्लंघन से जुड़े मामलों से खुद को अलग कर लिया था। समझा जाता है कि लवासा ने चार मई को अरोड़ा को लिखे कड़े शब्दों वाले एक पत्र में कहा था कि उन्हें पूर्ण आयोग की बैठकों से दूर रहने के लिए मजबूर किया जा रहा है क्योंकि अल्पमत के फैसले को दर्ज नहीं किया जा रहा है।

मोदी और शाह से जुड़ी चुनाव आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतों के निपटारे में चुनाव के धीमी गति से काम करने के विपक्ष के आरोपों और इस विषय में उच्चतम न्यायालय के हस्तक्षेप के बारे में अरोड़ा ने कहा कि शीर्ष अदालत ने कुछ प्रतिकूल टिप्पणी की थीं। उन्होंने कहा कि लेकिन जब आयोग ने शिकायतों पर फैसला लेना शुरू कर दिया तब शीर्ष अदालत ने इस मुद्दे पर और जोर नहीं दिया।

टॅग्स :लोकसभा चुनावचुनाव आयोगभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है