लाइव न्यूज़ :

सीईसी चंद्रा ने उज्बेकिस्तान में राष्ट्रपति चुनाव के लिए अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई

By भाषा | Updated: October 28, 2021 19:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) सुशील चंद्रा ने पिछले दिनों उज्बेकिस्तान का दौरान किया जहां उन्होंने 24 अक्टूबर को हुए राष्ट्रपति चुनाव में अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई।

निर्वाचन आयोग की ओर से जारी बयान के मुताबिक, सीईसी ने तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।

चंद्रा ने उज्बेकिस्तान के केंद्रीय निर्वाचन आयोग के प्रमुख जैनुद्दीन एम निजामखुदायेव के साथ मुलाकात की।

बयान में कहा गया है कि निजामखुदायेव ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए उठाए गए विभिन्न कदमों के बारे में चंद्रा को सूचित किया। चंद्रा ने भारत में हुए हालिया चुनावों तथा दोनों देशों के बीच निर्वाचन से संबंधित रिश्तों को मजबूती देने के संदर्भ में बात की।

दोनों ने निर्वाचन सहयोग और प्रशिक्षण तथा क्षमता निर्माण कार्यक्रम को लेकर एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर भी किए। यह कार्यक्रम भारतीय निर्वाचन आयोग उज्बेक निर्वाचन अधिकारियों के लिए आयोजित करेगा।

उज्बेकिस्तान में नयी निर्वाचन संहिता के जरिये राष्ट्रपति का चुनाव हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह