लाइव न्यूज़ :

सीडीएससीओ समिति ने कोविशील्ड की बूस्टर डोज के लिए स्थानीय क्लीनिकल ट्रायल डेटा मांगा

By भाषा | Updated: December 10, 2021 21:06 IST

Open in App

(पायल बनर्जी)

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर कोविड​​​​-19 के खिलाफ बूस्टर खुराक के रूप में कोविशील्ड की मंजूरी के लिए सीरम संस्थान की अर्जी की समीक्षा करने वाले भारत के औषधि महानियंत्रक की एक विशेषज्ञ समिति ने शुक्रवार को सिफारिश की कि कंपनी स्थानीय क्लीनिकल ट्रायल डेटा और बूस्टर खुराक अनुमोदन के औचित्य के साथ प्रस्ताव प्रस्तुत करे। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने दी।

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) में सरकार और नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने एक दिसंबर को भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) को एक अर्जी में कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ बूस्टर खुराक के रूप में कोविशील्ड के लिए मंजूरी मांगी थी। उन्होंने साथ ही यह भी उल्लेख किया कि भारत में कोविशील्ड की कोई कमी नहीं है और नये स्वरूपों के सामने आने के मद्देनजर बूस्टर खुराक की मांग उन लोगों के लिए है जो पहले से ही दो खुराक ले चुके हैं। उन्होंने कहा था कि ब्रिटेन के औषधि एवं स्वास्थ्य देखभाल उत्पाद नियामक एजेंसी ने पहले ही एस्ट्राजेनेका सीएचएडीओएक्स1 एनसीओवी-19 टीके के बूस्टर खुराक को मंजूरी दे दी है।

एक सूत्र ने कहा, ‘‘सीडीएससीओ में कोविड​​​​-19 पर विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) ने एसआईआई के आवेदन की समीक्षा की और विस्तृत विचार-विमर्श के बाद सिफारिश की कि पुणे स्थित कंपनी को स्थानीय क्लीनिकल ट्रायल डेटा और प्रस्ताव को बूस्टर खुराक अनुमोदन के औचित्य के साथ प्रस्तुत करना चाहिए।’’

समझा जाता है कि सिंह ने आवेदन में कहा था कि जैसे-जैसे दुनिया महामारी की स्थिति का सामना कर रही है, कई देशों ने कोविड-19 टीकों की बूस्टर खुराक देना शुरू कर दिया है।

अर्जी में कहा गया है, ‘‘आप जानते हैं कि अब हमारे देश में कोविशील्ड की कोई कमी नहीं है और उन लोगों से बूस्टर खुराक की मांग दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है, जो कोविड-19 महामारी और नये स्वरूप सामने आने के मद्देनजर टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।’’

केंद्र सरकार ने संसद को सूचित किया है कि कोरोना वायरस रोधी टीके की बूस्टर खुराक की जरूरत एवं औचित्य के संबंध में कोविड-19 रोधी टीका लगाने पर राष्ट्रीय तकनीकी परामार्शदाता समूह एवं टीकाकरण पर राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह वैज्ञानिक साक्ष्यों पर विचार-विमर्श कर रहे हैं।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार ने शुक्रवार को एक लिखित जवाब में स्पष्ट किया कि वेबसाइट ‘अवरवर्ल्डडेटाडाटओआरजी’ पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार दुनिया में 60 से अधिक देश कोविड-19 रोधी टीके की बूस्टर खुराक दे रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग