लाइव न्यूज़ :

सीडीएससीओ समिति ने 'कोवैक्स' के आपात इस्तेमाल को मंजूरी देने की अनुशंसा की

By भाषा | Updated: December 27, 2021 22:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर देश के केंद्रीय औषधि प्राधिकरण की एक विशेषज्ञ समिति ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के कोविड-19 टीके 'कोवोवैक्स' को कुछ शर्तों के साथ आपातकालीन उपयोग की अनुमति देने की अनुशंसा की है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) में सरकारी और नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने अक्टूबर में भारत औषधि नियंत्रक (डीसीजीआई) को एक आवेदन दिया था, जिसमें आपातकालीन स्थितियों में कोवोवैक्स के सीमित उपयोग के लिए विपणन अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया गया था।

एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, ''केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की कोविड-19 पर एक विशेषज्ञ समिति (एसईसी) ने सोमवार को दूसरी बार आपातकालीन उपयोग अनुमति (ईयूए) आवेदन की समीक्षा की और विस्तृत विचार-विमर्श के बाद कोवोवैक्स के आपातकालीन उपयोग को मंजूरी देने की अनुशंसा की।''

विशेषज्ञ समिति ने 27 नवंबर को एसआईआई के आवेदन पर मूल्यांकन और विचार-विमर्श किया था और दवा कंपनी से अतिरिक्त जानकारी देने को कहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos